एक्सप्लोरर

अमरोहा: पहले वर्दी, फिर समाज सेवा का फर्ज; इन महिला कांस्टेबलों ने कोरोना काल में उठाया मास्क बनाने का जिम्मा

अमरोहा में महिला पुलिसकर्मियों का एक समूह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मास्क बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि गरीबों के बीच मास्क वितरित किए जा सकें. अभी तब 10 हजार मास्क बनाकर ये गरीबों को वितरित कर चुकी हैं.

अमरोहा: अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के जहन में नकारात्मक सोच उभर कर आती है, लेकिन अमरोहा पुलिस की महिला कांस्टेबलों का एक समूह इस संकट की घड़ी में ऐसा काम कर रहा हैं, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है. महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा करने में दिन रात एक किए हुए हैं.

वह ड्यूटी के साथ पुलिस लाइन में बने क्वार्टर पर मास्क तैयार कर गरीब व सलम बस्तियों में निशुल्क वितरित कर रही हैं. साथ ही वे इस बीमारी से बचने के लिए जनता को जागरूक भी कर रही हैं. इन महिला पुलिसकर्मियों ने ठाना है कि कोई भी बिना मास्क के ना रहे, चाहें उन्हें हजारों मास्क और क्यों न बनाने पड़ें.

दरअसल, अमरोहा में महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि हम लोग ने ड्यूटी के दौरान शहर और गांव में देखा है कि बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं. मास्क की कमी के चलते हमने 10 हजार मास्क बनाकर गरीबों तक पहुंचाएं, ताकि हर इंसान को मास्क मिल सके. उन्होंने बताया कि हमने लोगों से बिना मास्क के बाहर न निकलने की अपील भी की है. जिसे भी मास्क की आवश्यकता है, उन तक हम मास्क पहुंचाने की कोशिश करेंगे, ताकि इस महामारी से सभी का बचाव हो सके.

महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि हम ड्यूटी से आने के बाद लगभग 2 घंटे मास्क बनाने में लगाते हैं. पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सभी लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं और सोशल डिस्टेंस के बारे में जागरूक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर: ऑरेंज जोन में हाई स्कूल-इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget