एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस की परेड पर कोरोना की मार, होंगे कई बड़े बदलाव

कोरोना महामारी को देखते हुए गणतंत्र दिवस की परेड में कई बदलाव किए गए हैं. परेड करने वाले दल, दर्शकों की संख्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड की दूरी को कम किया गया है. परेड के दौरान भीड़भाड़ से बचने और सोशल डिस्टेसिंग सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं. इस बार परेड का समापन भी लाल किले पर नहीं होगा.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी का असर इस बार गणतंत्र दिवस की परेड पर भी देखने को मिलेगा. रक्षा मंत्रालय ने कोवि़ प्रोटोकॉल के मद्देनजर 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रोटोकॉल फाइनल किया गया है. ऐसा शायद इतिहास में पहली बार हो रहा है कि परेड का समापन लाल किले पर नहीं होगा. परेड विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम में खत्म होगी. परेड की दूरी को भी 8.2 किमी से घटाकर 3.3 किमी कर दिया गया है.

किए गए हैं ये बदलाव नए प्रोटोकॉल के अनुसार, परेड देखने आने वाले लोगों को सभी कोविड नियमों का पालन करना होगा साथ ही मार्च करने वाले और परेड में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा. इस बार परेड करने वाले दलों की भव्यता पर भी असर पड़ेगा. क्योंकि हर दल में अब 144 की जगह सिर्फ 96 सदस्य होंगे. दर्शकों की संख्या 1,15,000 से घटाकर 25,000 कर दिया गया है. पहले के मुकाबले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कम ही होंगे. 15 साल से कम उम्र के बच्चों को आने की इजाजत नहीं है.

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि होंगे. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया था.

फोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को पीएम मोदी ने यह निमंत्रण दिया था. इस न्योते को जॉनसन ने स्वीकार कर लिया. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने इसकी पुष्टि की है. राब ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.''

इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करना भारत एवं ब्रिटेन के संबधों में नए युग का प्रतीक होगा.

Maharashtra COVID-19 Lockdown: महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले से लागू है नाइट कर्फ्यू असदुद्दीन ओवैसी फिर हुए हमलावर, कहा- सरकार बताए, कैसे चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget