एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 60 हज़ार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, दिल्ली में एक दिन में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 16 हज़ार के पार चला गया है. पिछले 24 घंटे में 1024 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि एक दिन में आए मामलों में एक रिकॉर्ड है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में राज्य में 2,598 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 85 मरीजों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है. राज्य में अब कुल कोराना केस 59,546 हो गए हैं, जिनमें से 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है. मुंबई में भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में मुंबई में 38 लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस के 35,485 संक्रमित मरीज़ केवल मुंबई में ही हैं, जबकि अब तक मुंबई में 1,135 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि अच्छी खबर ये है कि महाराष्ट्र में अब तक 18,616 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं.

दिल्ली में एक दिन में हुई संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1024 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. ये मामले दिल्ली में किसी एक दिन में आए कोरोना संक्रमितों के मामलों में सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही दिल्ली में अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 16 हज़ार के पार चला गया है.

दिल्ली में कोरोना तेज़ी से पैर पसार रहा है. बीते 24 घंटों में हुई मरीज़ो की तादाद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह से अब राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 16281 हो गई है, जबकि बीते एक दिन में 13 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. दिल्ली में अब तक कुल 316 मरीज़ों की मौत हो चुकी है.

हालांकि इस बीच अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे के दरमियान दिल्ली में 231 मरीज ठीक भी हुए हैं. इस तरह कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 7495 तक पहुंच गई है.दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8470 है.

देश में भी तेज़ी बढ़ रहे केस दिल्ली के साथ साथ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्यों में भी कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि देश का कोरोना ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिलहाल कोरोना के 1,58,333 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4531 मरीज़ों को नहीं बचाया जा सका है. फिलहाल 86,110 मरीज़ों का इलाज चल रहा है, जबकि 67,691 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget