एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज आए कोरोना के 1101 नए मामले, होली और शब-ए-बारात के लिए गाइडलाइन जारी

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1101 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है. इस बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होली समेत अन्य त्योहारों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रात के करीब 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1101 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है. तीन महीने बाद हुआ है जब एक दिन में एक हजार से अधिक कोरोना के केस आए हैं. 19 दिसम्बर 2020 को एक दिन में 1139 केस आए थे.

दिल्ली में अब तक 6,49,973 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 10,967 लोगों की मौत हुई है. इस समय 4411 लोगों का इलाज चल रहा है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर होली, शब-ए-बारात, नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश जारी किया है.

दिल्ली सरकार के आदेश के तहत त्योहारों के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क मार्केट या धार्मिक स्थान में त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर पाबंदी रहेगी. सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला के डीसीपी को आदेश को लागू करवाने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली सरकार ने सभी जिला प्रशासन से कहा है कि दिल्ली के एयरपोर्ट/ रेलवे स्टेशन/ISBT पर अब कोरोना की रैंडम टेस्टिंग होगी. इसके अलावा ऐसे पॉइंट पर भी रैंडम टेस्टिंग होगी जहां पर प्राइवेट बसों का जमावड़ा लगता है.

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में सोमवार को 888 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे. इससे पहले रविवार को 823, शनिवार को 813, शुक्रवार को 716, बृहस्पतिवार को 607, बुधवार को 536 और मंगलवार को 425 मामले सामने आए थे.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

ABP Opinion Poll: टीएमसी-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ताजा सर्वे में जानें कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DRDO ने ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
DRDO ने ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा
मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget