एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार करेगी प्लाज़्मा तकनीक का इस्तेमाल, केंद्र से मिली इजाज़त, डॉक्टर्स करेंगे ट्रायल

प्लाज्मा थेरेपी में इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति जो अब ठीक हो चुका है उसके शरीर से प्लाज्मा निकालकर संक्रमित मरीज के शरीर में डाला जाता है. इसे थेरेपी का इस्तेमाल कोरोना से संक्रमित दो मरीजों पर किया है. जिसमें से एक मरीज में सुधार दिखने लगा है.

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली सरकार अब प्लाज़्मा तकनीक का प्रयोग करेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में उम्मीद जताई कि इससे अन्य गम्भीर बीमारियों से पीड़ित कोविड पॉज़िटिव मरीज़ का इलाज करने में सफलता मिल सकती है.

एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "केंद्र सरकार से हमने प्लाज्मा टेस्ट के लिए इजाजत मांगी थी जो हमको ज्यादा मिल गई है. हमारे डॉक्टर 3-4 दिन में ट्रायल करेंगे. अगर सफल हुए तो इससे सीरियस मरीज का इलाज करने में सफल हो सकेंगे." प्लाज़्मा तकनीक के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा, "इस तकनीक में जिस मरीज को एक बार कोरोना हो जाता है और वो जब ठीक होता है तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बन जाते हैं. ये एंटीबॉडी ही उसको ठीक होने में मदद करते हैं. कोरोना से ठीक होने वाला व्यक्ति रक्तदान करता है. फिर उसके खून में से प्लाज्मा निकाला जाता है और ये प्लाज्मा कोरोना से पीड़ित दूसरे मरीज में डाल दिया जाता है जो बीमार है. इससे उस मरीज के अंदर ठीक करने वाले एंटीबॉडीज डिवेलप हो जाते हैं. इससे मरीज़ के ठीक होने की संभावना काफी ज़्यादा बढ़ जाती है. हम प्रार्थना करते हैं कि हमारा ट्रायल कामयाब हो."

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "प्लाज्मा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल विदेशों में किया गया है और उसके नतीजे अच्छे आये हैं. हालांकि कोरोना से मुक्ति तो तभी मिलेगी जब वैक्सीन मिल जाएगी. लेकिन इस समय दो चुनौतियां हैं कि किस तरह से कोरोना को फैलने से रोकें. और दूसरा ये कि अगर किसी को कोरोना हो जाये तो वो ठीक होकर घर चला जाये, मौत न हो. सीरियस मरीज़ों में प्लाज़्मा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया और कई देशों में इसके अच्छे परिणाम आये हैं."

देश में कुछ और राज्य जैसे केरल और महाराष्ट्र भी प्लाज़्मा तकनीक के ऊपर काम कर रहे हैं. दिल्ली में अभी इसका ट्रायल किया जाएगा और सही नतीजे तीन-चार दिन बाद ही पता लगेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक कोरोना से 32 मौत हो चुकी हैं और कुल 1578 पॉज़िटिव केस सामने आये हैं.

दिल्ली: जगह जगह घूम कर कोरोना वॉरियर्स को पानी पिला रहे हैं वाटर मैन महंत गंगानाथ

बागपत: कोविड-19 के सैंपल लेकर जा रहे चीता हेलिकॉप्टर की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget