एक्सप्लोरर

कोरोना को इस आसमानी हथियार की मदद से दी जा सकती है मात!, जानें क्या है इसकी खास बात

इस ड्रोन के जरिए 15 से 20 मीटर की दूरी और ऊंचाई से ही किसी भी शख्स के शरीर का तापमान पता लगाया जा सकता है. इसके साथ ही यह जगह-जगह सैनिटाइजर का छिड़काव करने में भी काम भी कर सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना से निपटने का आसमानी हथियार!! यह हथियार बनकर है तैयार. हम बात कर रहे हैं उस ड्रोन की जिसके जरिए कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई अहम कदम उठाए जा सकते हैं. यह ड्रोन दिल्ली में एक निजी कंपनी चलाने वाले प्रशांत और सागर ने तैयार किया है. इस ड्रोन की मदद से दूर से ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति या कोरोना संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति की पहचान भी की जा सकती है.

ड्रोन की मदद से 15 से 20 मीटर की दूरी से ही पता लग जाएगा शरीर का तापमान

प्रशांत सागर ने जो ड्रोन तैयार किया है उसकी खासियत यह है कि वह 15 से 20 मीटर की ऊंचाई से ही किसी भी शख्स का बॉडी टेंपरेचर रिकॉर्ड कर सकता है, जिससे यह पता चल सकता है कि कहीं उस शख्स में कोरोना का कोई शुरुआती लक्षण तो नहीं. अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक कोरोना के शुरुआती लक्षण में शरीर का तापमान बढ़ना एक अहम लक्षण माना गया है. अमूमन अभी तक शरीर का तापमान देखने का यह काम थर्मल गन की मदद से किया जा रहा था लेकिन उस गन में टेंपरेचर रिकॉर्ड करने के लिए किसी भी दूसरे शख्स को उस व्यक्ति के पास आना पड़ता है जिसका टेंपरेचर रिकॉर्ड किया जा रहा है. लेकिन इस ड्रोन की मदद से अब 15 से 20 मीटर की दूरी और ऊंचाई से ही किसी भी शख्स के शरीर का तापमान पता लगाया जा सकता है.

ड्रोन सैनिटाइजर का छिड़काव करने में भी असरदार

ये ड्रोन सिर्फ ऊंचाई से शरीर का तापमान पता लगाने में ही नहीं बल्कि जगह-जगह सैनिटाइजर का छिड़काव करने में भी काम आता है. इसमें ऐसा टैंक लगाया गया है जिसमें सैनिटाइजर भरा जा सकता है और उसके बाद ड्रोन जिन जिन इलाकों के ऊपर से उड़ेगा वहां पर वह सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा सकता है. इससे किसी भी शख्स को हॉटस्पॉट के ज्यादा नजदीक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और दूर से ही सैनिटाइज करने का काम भी पूरा हो जाएगा.

ड्रोन की मदद से घर बैठे ही पहुंचाया जा सकता है जरूरत का सामान

इस ड्रोन को तैयार करने वाले प्रशांत और सागर की मानें तो इसमें उन्होंने ऐसा इंतजाम भी किया हुआ है कि अगर किसी भी शख्स को या किसी भी जरूरतमंद को कोई दवाई या कुछ सामान चाहिए और उसका इलाका सील है तो घर बैठे उसको वह सामान ड्रोन की मदद से पहुंचाया जा सकता है. यानी कि उसके सामान की होम डिलीवरी हो सकती है फिर चाहे वह जरूरत का सामान हो या फिर हो दवा.

कोरोना से लड़ाई में ड्रोन बन सकता है अहम हथियार

इसके साथ ही इस ड्रोन का इस्तेमाल पूरे इलाके पर निगरानी रखने के लिए तो किया ही जा सकता है. जिसका फिलहाल दिल्ली में दिल्ली पुलिस इस्तेमाल कर भी रही है. लेकिन प्रशांत और सागर ने जो ड्रोन बनाया है उसकी खासियत यह है कि यह कोरोना से संक्रमित इलाकों में भी प्रभावी तरीके से काम में आ सकता है. हालांकि अभी तक किसी भी एजेंसी ने यह ड्रोन लेने की हामी तो नहीं भरी है लेकिन इस ड्रोन को बनाने वाले सागर और प्रशांत की कोशिश जरूर है कि इस ड्रोन का इस्तेमाल कोरोना से लड़ाई में किया जा सके.

Coronavirus: कुवैत की मदद को पहुंची 15 भारतीय डॉक्टरों की रैपिड रिस्पॉन्स टीम

Coronavirus: कांग्रेस पार्षद के पति ने छिपाई मरकज जाने की बात, पूरा परिवार हुआ संक्रमित, FIR दर्ज

 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget