एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन ने भारत के मदद की सराहना की, वायरस की रोकथाम के लिए अनुभव साझा करने को तैयार

चीन के विदेश मंत्रालयय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत और चीन के बीच आदान-प्रदान की एक बेमिसाल प्रणाली है. उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकोप के बाद भारत और चीन के बीच संवाद जारी है और दोनों के बीच सहयोग है.

बीजिंग: चीन ने कोरोना वायरस प्रकोप से अपनी लड़ाई के दौरान भारत की ओर से भेजी गई मदद को लेकर सोमवार को इसकी 'सराहना' की. चीन ने कहा कि वह कोविड-19 से निपटने के अपने अनुभवों को भारत के साथ साझा करना पसंद करेगा और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी मदद मुहैया कराएगा.

भारत ने 26 फरवरी को एक सैन्य विमान के जरिए चीन के बुरी तरह प्रभावित वुहान में मास्क, दस्ताने और अन्य आपातकालीन चिकित्सा उपकरण समेत करीब 15 टन चिकित्सीय मदद भेजी थी. यह विमान 112 भारतीयों और कई विदेशी नागरिकों भी निकालकर लाया था.

यहां मीडिया को जारी विवरण में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि उनके देश में कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान मदद मुहैया कराने वाले 19 देशों के लिए चीन ने सहायता की पेशकश की है. उनकी 19 देशों की सूची में खासतौर पर भारत का नाम नहीं होने के सवाल पर गेंग ने कहा, ' भारत और चीन के बीच आदान-प्रदान की एक बेमिसाल प्रणाली है और यह करीबी है. '

गेंग ने कहा, ' कोविड-19 के प्रकोप के बाद, चीन और भाारत के बीच संवाद कायम हैं और दोनों के बीच सहयोग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की विपत्ति के दौरान चीन के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी और भारत के विदेश मंत्री ने भी चीनी पक्ष से फोन पर बात की.' उन्होंने कहा, ' हमें भारत की ओर से सहायता मिली और हम इसकी सराहना करते हैं. हमारे पास आदान-प्रदान का एक तंत्र है और चीन समय-समय पर भारत को जानकारी देता रहा है.'

गेंग ने कहा, ' हम चीन में भारतीय नागरिकों को जरूरी सुविधाएं और सहायता मुहैया करवा रहे हैं. हम उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को संरक्षित कर रहे हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget