एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2503 केस दर्ज, मई 2020 के बाद सबसे कम

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 503 नए केस सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो गई. मई 2020 के बाद देश में पहली बार इतने कम केस दर्ज हुए हैं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब दिन पर दिन कम हो रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 503 नए केस सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. बड़ी बात यह है कि मई 2020 के बाद देश में पहली बार इतने कम केस दर्ज हुए हैं. 1 मई 2020 को दो हजार 394 केस दर्ज किए गए थे. कल कोरोना के 3 हजार 116 केस दर्ज किए गए थे और 47 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 36 हजार 168 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 4 हजार 377 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 36 हजार 168 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 877 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 41 हजार 449 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में 132 नए मामले सामने आए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 0.38 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना के 132 नये मामले सामने आए. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,934 हो गई. जबकि मृतकों की संख्या 26,141 है.  13 जनवरी को 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है. दिल्ली में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

अबतक 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 4 लाख 61 हजार 318 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 180 करोड़ 19 लाख 45 हजार 779 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,12,66,554) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

रूस के एयरस्ट्राइक से थर्राया यूक्रेन, कहा- 'अगला शिकार बनेंगे NATO देश', बिगड़े हालत में क्या बातचीत से निकलेगा नतीजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget