एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22 हजार 270 केस दर्ज, 325 लोगों की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई. कल 25 हजार 920 मामले दर्ज किए गए थे.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले आज घटे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 25 हजार 920 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 66 हजार 298 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 230 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस के 607 नए मामले आए

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,54,774 हो गई. इसके अलावा चार मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 26,095 पर पहुंच गई है. राजधानी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

पॉजिटिविटी रेट 1.22 प्रतिशत

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण की दर गिरकर 1.22 प्रतिशत रह गई है. बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले कुल 49,928 सैम्पल की कोविड-19 जांच की गई. दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 739 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत रही थी.

अबतक करीब 175 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 36 लाख 28 हजार 578 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 3 लाख 86 हजार 834 डोज़ दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें-

India-UAE Summit: PM मोदी ने कहा- भारत और UAE आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

आज इंदौर में एशिया के सबसे बड़े Bio CNG Plant का उद्घाटन करेंगे PM Modi, जानिए क्यों है ये खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget