एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना के मामलों में 7 फीसदी की कमी, पिछले 24 घंटों में 13 हजार 166 केस दर्ज, 302 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 166 नए केस सामने आए हैं और 302 लोगों की मौत हो गई. कल 14 हजार 148 मामले दर्ज किए गए थे.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 166 नए केस सामने आए हैं और 302 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 14 हजार 148 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 26 हजार 988 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 1 लाख 34 हजार 235 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 34 हजार 235 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 226 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 46 हजार 884 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना के मामलों में 7 फीसदी की कमी, पिछले 24 घंटों में 13 हजार 166 केस दर्ज, 302 की मौत

दिल्ली में 556 नए मामले सामने आए, 6 लोगों की मौत

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 556 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है. राजधानी में संक्रमण दर 1.10 फीसदी है.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले की गई जांच की संख्या 50,591 थी, जबकि एक दिन में 618 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. इसमें कहा गया है कि संक्रमितों और मरने वालों की नयी संख्या सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 18,58,154 हो गयी है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,115 पर पहुंच गयी है.

राजधानी में बुधवार को संक्रमण दर 1.05 प्रतिशत थी जबकि तीन लोगों की मौत हुयी और कोविड के 583 नये मामले सामने आये थे. दिल्ली के अस्पतालों में 15,294 बिस्तर कोविड मरीजों के लिये है जिसमें से 226 पर मरीज हैं.

अबतक करीब 176 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 176 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 34 लाख 4 हजार 426 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 176 करोड़ 86 लाख 89 हजार 225 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.97 करोड़ से ज्यादा (1,97,19,256) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: क्या रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है भारत? सवाल का बाइडन ने दिया ये जवाब

Ukraine-Russia War: चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर रेड आर्मी का कब्जा, अब तक 137 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, रूस के भी कई विमान ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget