महाराष्ट्र में फिर गहराने लगा कोरोना का खतरा, इस साल एक दिन में सबसे अधिक केस आए सामने
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. करीब पांच महीने बाद आज एक दिन में सबसे अधिक केस सामने आए हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में करीब पांच महीने बाद आज कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई है.
राज्य में पिछले साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे. उसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी.
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 54 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 52,610 लोगों की मौत हुई है. अब तक 20,99,207 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में इस समय 99,008 मरीजों का इलाज चल रहा है.
बता दें कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि पर रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्को की जांच, संक्रमितों के बेहद करीब आने वालों की पहचान, तेजी से उनकी जांच, हॉटस्पॉट में सघन जांच और मौतों के ऑडिट समेत सात सूत्री कार्ययोजना बनायी है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस संबंध में तीन मार्च को सभी जिला प्रशासनों को पत्र भेजा था और उन्हें इन बिंदुओं पर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है. महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं.
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ की इजाजत नहीं
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मंदिरों के लिए गाइलाइन जारी की है. इसके तहत महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी भी मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए. दिशानिर्देश में कहा गया है कि लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए और इसके बजाय घरों में पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
बंगाल चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा
























