एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, सांसद निशिकांत दुबे को ये सुरक्षा तब मिलेगी जब वे चुनाव प्रचार करने के लिए बंगाल जाएंगे. वहीं हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को यह सुरक्षा अगले आदेश तक बनी रहेगी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की स्टार प्रचारक सूची में शामिल सात लोगों को केंद्रीय गृह मंत्रालय सुरक्षा कवच देने की तैयारी कर रहा है. इनमें से फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और सांसद निशिकांत दुबे को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रधान भी कर दी गई है. इन दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाने की पुष्टि केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने की है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय के वीआईपी सिक्योरिटी डिवीजन देखने वाले अधिकारियों के पास सुरक्षा एजेंसियों के जरिए रिपोर्ट आई थी कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाई जा सकती है और इसका शिकार कुछ बड़े नेता भी हो सकते हैं. इस सूचना के आधार पर मंत्रालय के वीआईपी सिक्योरिटी डिवीजन ने सूचना को रीचेक कराया और उसके बाद फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और सांसद निशिकांत दुबे को वाइ प्लस सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया गया.

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, इनमें सांसद निशिकांत दुबे को यह सुरक्षा तब मिलेगी जब वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने जाएंगे लेकिन फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को यह सुरक्षा अगले आदेशों तक बनी रहेगी. सूत्रों ने बताया कि इन दोनों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरफ से सुरक्षा प्रदान की जाएगी और इनकी सुरक्षा चक्र में सीआईएसएफ के 11 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे इनमें कमांडो से लेकर शूटर तक शामिल होंगे. गृह मंत्रालय के एक आला अधिकारी के मुताबिक इन दोनों को यह सुरक्षा प्रदान किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को गुरुवार की शाम तक यह सुरक्षा उपलब्ध हो जाएगी.

गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, अभी इस बाबत कुछ अन्य लोगों को भी सुरक्षा दिए जाने के पहले की जरूरी कार्यवाही कराई जा रही है जिसमें उन्हें होने वाले खतरे का आकलन कितना हो सकता है इसकी जांच कराई जा रही है. इस आकलन के बाद पांच और लोगों को भी सुरक्षा प्रदान की जा सकती है.

ध्यान रहे कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से अनेक हस्तियों को सुरक्षा चक्र प्रदान कराया गया है और इनमें पश्चिम बंगाल के स्थानीय राजनेता भी शामिल हैं जिनके पास पहले सुरक्षा चक्र था लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद उनका सुरक्षा चक्र स्थानीय प्रशासन द्वारा वापस ले लिया गया था. अन्य लोगों को सुरक्षा दिए जाने संबंधी आदेश जल्द जारी हो सकते हैं.

Farmers Protest: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ 15 मार्च को प्रदर्शन, 26 मार्च को 'भारत बंद'- संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget