एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना का कहर और बढ़ा, संक्रमित मरीजों की तादाद 396 हुई, अबतक 7 की मौत

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 396 पहुंच गई है.कोरोना वायरस से देश में आज तीन मौतें सामने आ चुकी हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से भारत में अबतक सात मौतें हुई हैं और कुल 396 लोग इससे संक्रमित हैं. देश में लगातार इस जानलेवा वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. हर दिन इससे संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है. देश में आज तीन मौतें सामने आ चुकी हैं. गुजरात के सूरत में 67 साल के बुजुर्ग की जान चली गई है. इससे पहले बिहार और महाराष्ट्र में 1-1 मौत हुई थी.

बिहार में कोई केस नहीं लेकिन पहली मौत

आपको बता दें कि बिहार में अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं देखने को मिला. लेकिन पहली मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि पटना के एम्स में एक 38 साल के शख्स की मौत हुई है. यह शख्स मुंगेर का मूल निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार यह शख्स कतर से बिहार पहुंचा था.

एम्स के डॉक्टरों के अनुसार इस शख्स की मौत किडनी फेल होने के कारण हुई. वहीं इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नहीं आया था. इस शख्स का नाम सैफ अली था जिसकी मौत कल सुबह ही हो गई थी और शाम को कोरोना की रिपोर्ट आई थी. बिहार एम्स के प्रमुख प्रभात कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है.

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी एक व्यक्ति की मौत कोरोना के चलते हो गई है. ऐसे में भारत में कुल मौतों का आंकड़ा 7 हो गया है. वहीं कल जहां भारत में 315 लोग कोरोना से संक्रमित थे. वहीं यह आंकड़ा भी बढ़कर 396 हो गया है. आपको बता दें कि देश में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है. यहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 63 है. वहीं केरल में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 52 है. इससे पहले भी महाराष्ट्र में एक मौत हो चुकी है.

31 मार्च तक दिल्ली में तालाबंदी

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में तालाबंदी की घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 6 बजे से दिल्ली के अंदर तालाबंदी लागू की जाएगी, यह 31 मार्च तक लागू रहेगा. कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा. उन्होंने कहा, दिल्ली में अभी तक 27 मामले सामने आए हैं, उनमें से 6 को वायरस एक दूसरे से फैला है, 21 विदेशों से ही वायरस से संक्रमित होकर आए थे.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: उच्च स्तरीय बैठक में सरकार का बड़ा फैसला- 31 मार्च तक लॉकडाउन किए गए 75 शहर, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget