एक्सप्लोरर

Coronavirus: उच्च स्तरीय बैठक में सरकार का बड़ा फैसला- 31 मार्च तक लॉकडाउन किए गए 75 शहर, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद

कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. देश जिन राज्यों में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनके 75 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है.इसके साथ ही सभी शहरों की मेट्रो 31 मार्च तक बंद कर दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश के 75 शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है. कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के साथ राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में ये फैसला लिया गया है. दिल्ली में कोरोना वायरस पर कैबिनेट सेक्रेटरी और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों ने हिस्सा लिया और बताया कि जनता कर्फ्यू का जबरदस्त असर है.

इस उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने पर चर्चा हुई, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अनावश्यक यात्री परिवहन को तुरंत रोकना आवश्यक है. और ऐसे शहरों में जहां पर कोरोना वायरस के संक्रमित सबसे ज्यादा पाए गए हैं वहां पर अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ तुरंत बंद कर दिया जाए. देश में ऐसे शहरों की तादाद तकरीबन 75 है. इसके अलावा इस बैठक में अनावश्यक यात्री परिवहन को तुरंत रोकने का भी फैसला लिया गया, इसमें ट्रेन के अलावा अंतरराज्यीय बस सेवा भी शामिल है जिसे 31 मार्च तक रद्द किया जाना चाहिए.

बैठक में इस मुद्दों पर बातचीत के दौरान सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को सलाह दी गई कि वे राज्यों में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जो भी उपयुक्त क़दम हो, वे उठाएं और उन 75 जिलों में जहां कोरोना वायरस के कंफर्म मामले सामने आए हैं वहां पर केवल अति आवश्यक सेवाएं ही जारी रखने की इजाजत दी जाए.

बैठक में यह भी पाया गया कि कुछ राज्यों ने इस बारे में जरूरी कदम पहले भी उठा लिए हैं. उच्च स्तरीय बैठक में ट्रेनों को रद्द करने के अलावा जो एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है वह है कि सभी राज्यों के बीच रोड ट्रांसपोर्ट को भी 31 मार्च तक रद्द कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए 31 मार्च तक सभी ट्रेन सेवाएं रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget