एक्सप्लोरर

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,436 नए मामले सामने आए, 139 लोगों की मौत

शुक्रवार को 1475 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब तक कुल 35,156 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,436 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 80,229 पहुंच गया. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से 139 और लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 2,849 हो गई है.

शुक्रवार को 1475 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब तक कुल 35,156 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में अब कुल 42,224 मरीज उपचाराधीन हैं. अब तक कुल 5,22,946 लोगों की जांच की जा चुकी है.

मुंबई के धारावी इलाके में आज 20 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए. क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1889 हो गई है. मरने वालों का आंकड़ा 71 पर है. यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है. बता दें कि पिछले चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 9800 से ज्यादा मरीज बढ़े- 273 मौत- देश के कुल सवा दो लाख से ज्यादा मरीजों में 20 फीसदी महाराष्ट्र के हैं.

दिल्ली भी खतरनाक स्थिति में

देश की राजधानी दिल्ली खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है. दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं. एक्टिव केस के मामले में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1350 नए मामले सामने आए हैं.

अभी क्या है दिल्ली की स्थिति?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 25 हजार के पार पहुंच चुकी है. इनमें से 9 हजार 989 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि 14 हजार 456 लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. दिल्ली में अबतक 650 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 44 लोगों की जान गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget