एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः सेना ने तैयार किया महामारी से निपटने के लिए 100 बेड का COVID केयर सेंटर

जम्मू में कोरोना की मार को कम करने के लिए सेना ने आर्मी स्कूल को 100 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है. यहां कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जाएगा. केयर सेंटर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है.

जम्मू: पूरे देश की तरह ही जम्मू कश्मीर में भी कोरोना वायरस तेज़ी से अपने पांव पसार रहा है. बुधवार को कोरोना से संक्रमित करीब 200 नए मामले सामने आये हैं. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अब इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारतीय सेना ने भी कमर कस ली है.

भारतीय सेना ने जम्मू के दोमाना सब डिवीज़न में बने अपने आर्मी स्कूल को एक 100 बेड वाले कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया है. जिसे स्थानीय प्रशासन के हवाले किया गया है. दोमाना के कमांडिंग अफसर कर्नल व्हाई एस रेडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे करोना वायरस के मामलों से निपटने के लिए सेना ने यह पहला कोविड केयर सेंटर जम्मू में बनाया है.

उन्होंने कहा की आर्मी स्कूल दोमाना में बनाए गए इस केयर सेंटर का इस्तेमाल स्थानीय प्रशासन करेगा. उन्होंने कहा कि इस पूरे केयर सेंटर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है, जिसके दो एंट्री प्वाइंट्स बनाये गए हैं. एक एंट्री पॉइंट यहाँ तैनात कर्मचारियों के लिए और दूसरा मरीजों के लिए निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही जिस एंट्री पॉइंट से मरीज आएंगे वहां पर सबसे पहले उनका डिजिटल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

डिजिटल रजिस्ट्रेशन के बाद वहां तैनात मेडिकल ऑफिसर उनकी जांच करेंगे जिसके बाद उनकी उनको यहां भर्ती किया जाएगा. जिन वार्डस में इन मरीजों को रखा गया है उस इलाके को इस परिसर का रेड जोन घोषित कर लिया गया है. उनके मुताबिक मार्च के आखिरी हफ्ते में सेना को कोई आदेश मिला की स्थानीय प्रशासन की तरफ से यह गुजारिश की गई है की जम्मू में कोरोना से निपटने के लिए एक सौ बेड का अस्पताल की जरूरत है.

जिसके बाद इस अस्पताल को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इस अस्पताल में एक हाई डिपेंडेंसी बोर्ड भी है जिसमें 5 इमरजेंसी बेड लगाए गए हैं. इस वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेबुलाइजर और कार्डियक मॉनिटर लगे हुए हैं. सेना का दावा है कि इस हाय डिपेंडेंसी वार्ड में करोना से पीड़ित मरीजों को अगर किसी तरह की और भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आती है तो उनका इलाज यहां किया जाएगा.

जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्ट. कर्नल देवेंद्र आंनद के मुताबिक भारतीय सेना हमेशा से ही आम जनता की भलाई और उनकी सुविधा का ध्यान रखती आयी है. उनके मुताबिक स्थानीय प्रशासन से निवेदन मिलने के बाद भारतीय सेना ने आर्मी स्कूल दोमाना को कोविड केयर सेंटर में रिकॉर्ड समय में तब्दील कर दिया है. उनके मुताबिक इस पूरे केयर सेंटर की निगरानी के सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए है. यह भी पढ़ेंः केरल सरकार ऑनलाइन बेचेगी शराब, BevQ नाम से लॉन्च करेगी ऐप पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget