एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आए 28,438 नए कोरोना केस, मुंबई में ढाई महीने बाद 1000 से नीचे पहुंचा संक्रमितों का ग्राफ

महाराष्ट्र में आज पिछले 24 घंटों के दौरान 28,438 नए मामले सामने आए, जबकि इतने ही वक्त में 679 कोरोना संक्रमित मरीज़ो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दौरान 52,898 मरीज़ कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर से अब तक सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में कमी देखी जा रही है. साथ राजधानी मुंबई में भी आज 2 मार्च के बाद सबसे कम केस सामने आए. हालांकि इस दौरान मुंबई में टेस्ट की संख्या कम हुई है, पिछले महीने रोज़ाना करीब 50 हज़ार टेस्ट किए जा रहे थे, लेकिन अब शहर में लगभग 20 से 25 हज़ार टेस्ट ही किए जा रहे हैं.

आज कितने मामले आए

महाराष्ट्र में आज पिछले 24 घंटों के दौरान 28,438 नए मामले सामने आए, जबकि इतने ही वक्त में 679 कोरोना संक्रमित मरीज़ो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दौरान 52,898 मरीज़ कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए. राज्य में कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की कुल तादाद अब 49,27,480 हो गई है. हालांकि मौतों का आंकड़ा 83,777 तक जा पहुंचा है.

राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54,33,506 हो गया है. आज एक्टिव मरीज़ों की संख्या घटकर 4,19,727 हो गई.

मुंबई में ढाई महीने बाद 1000 से कम केस

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मुंबई के लिए कुछ राहत की खबर आई है. आज करीब ढाई महीने बाद शहर में कोरोना संक्रमण के नए मामले 1 हज़ार से कम आए. पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 953 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई, जबकि इस दौरान 2,258 मरीज़ों कोरोना से ठीक हुए. बता दें कि 2 मार्च को मुंबई में कोरोना के  849 मरीज़ मिले थे.

आज शहर में कोरोना के चलते 44 और मरीज़ों की जान चली गई, जिसके बाद मुंबई में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,352 तक पहुंच गई. फिलहाल मुंबई में 32,925 एक्टिव केस हैं. यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,90,889 हो गया है, जिसमें से 6,41,598 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं.

मुंबई में कितने टेस्ट हुए

बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार शाम से अब तक कोरोना के 17,920 टेस्ट किए गए हैं. अब मुंबई में कोरोना सैंपलों की जांच का आंकड़ा 59,34,165 हो गया है.

कोरोना से निपटने के लिए रोज होंगे 45 लाख टेस्ट, वैरिएंट्स की निगरानी के लिए खुलेंगी 17 नई लैब: सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget