एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः ओडिशा में सामने आए संक्रमण के 987 नए मामले, 13 लोगों की मौत

देशभर में अभी तक 85 लाख 91 हजार 730 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जिसमें से अभी तक 1 लाख 27 हजार से ज्यादा की मौत हो गई है. वहीं 20 जुलाई के बाद पहली बार ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,000 से नीचे आए हैं.

भुवनेश्वरः ओडिशा में करीब 110 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है. मंगलवार को 987 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,780 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,454 हो गई.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 जुलाई के बाद पहली बार 1,000 से नीचे आए हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाओं के समर्पित प्रयासों की वजह से यह संभव हो पाया. उन्होंने बताया कि 30 जिलों में से 29 से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. आइसोलेशन केंद्रों से 572 मामले सामने आए हैं, इसके बाद बाकी मामलों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई.

उन्होंने बताया कि संदुरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 107 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बाकी अन्य जिलों में 100 से कम मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने संक्रमण से 13 मरीजों की मौत की जानकारी दी. राज्य में अभी 12,584 लोगों का इलाज चल रहा है और 2,89,689 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले 85 लाख के आंकड़े को पार कर 86 लाक के करीब पहुंच गया है. देशभर में अभी तक 85 लाख 91 हजार 730 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जिसमें से अभी तक 1 लाख 27 हजार से ज्यादा की मौत हो गई है. वहीं 79 लाख 63 हजार 457 कोरोना संक्रमण के मामलों में इलाज सफल होने के बाद मरीजों को घर भेज दिया गया है. वर्तमान में 5 लाख 1 हजार 214 कोरोना संक्रमितों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः COVID 19: दिल्ली में आए 5023 नए मामले, 24 घंटे में हुई 71 लोगों की मौत

अब पंजाब में CBI को नए केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget