एक्सप्लोरर

Coronavirus: आज दर्ज हुए नए मामलों में से 81% मामले सिर्फ 6 राज्यों से, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

पिछले 24 घंटो में 199 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. जिसमें से 80% मौत सिर्फ 6 राज्यों में है. ये राज्य है महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक.भारत में 10 ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार केस बढ़ रहे हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान.

भारत में कोरोना वायरस महामारी के केस बढ़ने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए हैं और 199 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही भारत मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,16,86,796 हो गई है, जिसमें से 1,11,81,253 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,60,166 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अब 3,45,377 एक्टिव केस है यानी वो लोग जिनका इलाज चल रहा है.

नए मामलों में से 81% मामले सिर्फ 6 राज्यों से

देश में पिछले 24 घंटो में सामने आए नए मामलों में से 81% मामले सिर्फ 6 राज्यों में है. ये राज्य है महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 24,645 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है. पिछले 24 घंटो में सामने आए मामलों में से 60.53% महाराष्ट्र में रिपोर्ट हुए है. इसके बाद पंजाब में 2,299, गुजरात में 1,640, छत्तीसगढ़ में 1,525, कर्नाटक में 1,445 और तमिलनाडु में 1,385 नए मामले रिपोर्ट हुए है.

24 घंटो में 80% मौत सिर्फ 6 राज्यों में

इसी तरह पिछले 24 घंटो में 199 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. जिसमें से 80% मौत सिर्फ 6 राज्यों में है. ये राज्य है महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक. महाराष्ट्र और पंजाब में सबसे ज्यादा लोगों की जान इस संक्रमण से गई है. महाराष्ट्र में 58, पंजाब में 58, केरल में 12, छत्तीसगढ़ में 12, तमिलनाडु में 10 और कर्नाटक में 10 लोगों की मौत हुई है.

वहीं एक्टिव केस की बात करें तो देश में 3,45,377 केस हैं. जिसमें से 75% एक्टिव केस सिर्फ 3 राज्य महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं. अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल एक्टिव केस का 62.71% केस है. वहीं केरल में 7.06% और पंजाब में 5.39% एक्टिव केस हैं.

इसके अलावा भारत में 10 ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार केस बढ़ रहे हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान. इन राज्यों में नए कोरोना संक्रमण के मामले में उछाल देखने को मिल रहा है.

देश में टीकाकरण की स्थिति क्या है?

भारत मे अब तक 78,59,579 हैल्थकेयर और 82,42,127 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई. जबकि 49,59,964 हैल्थकेयर और 29,03,477 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई. इनके अलावा 42,98,310 लाभार्थी जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और जिन्हें को-मॉर्बिडिटी हैं, उन्हें और 60 साल से ज्यादा उम्र के 2,02,31,137 लाभार्थीयों को कोरोना के टीके की पहली डोज दी गई है.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए लॉकडाउन के संकेत, कहा- अगर इससे बचना चाहते हैं नियमों का पालन करें

चेन्नई में 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को भी लगने लगी कोरोना की वैक्सीन, अब तक लगे इतने डोज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget