एक्सप्लोरर

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए लॉकडाउन के संकेत, कहा- अगर इससे बचना चाहते हैं नियमों का पालन करें

Maharashtra Corona Lockdown: महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं इन 24 घंटों में ही देश भर में इस खतरनाक वायरस से 212 लोगों की मौत भी हुई है. इसके बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 1,59,967 तक पहुंच गया है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,34,646 हो गई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते के बीच कुछ शहरों में लॉकडाउन लग सकता है. राज्य के गृहमंत्री राजेश टोपे ने जिन इलाकों में कोरोना की रफ्तार ज्यादा है वहां फिर से सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. राजेश टोपे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करने के बाद ही आखिरी फैसला होगा. राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य को दूसरे लॉकडाउन से बचना है तो लोगों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए.

टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मत है कि कुछ शहरों में यदि कोविड-19 के नये मामले बढ़ते रहते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी हो सकता है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री से मिले थे. मंत्री ने कहा, ''उन्होंने मुझसे कहा कि यदि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य में रोजाना मामले 25000-30000 के बीच रहते हैं तो हमें कुछ कड़े कदम उठाने होंगे. उनका विचार था कि यदि आंकड़े बढ़ते रहेंगे तो हमें कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाना होगा.''

टोपे ने कहा, '' मैं लोगों से मुख्यमंत्री की चेतावनी पर सकारात्मक ढंग से ध्यान देने तथा लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों जैसे मास्क लगाने, हाथ बार बार धोने और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखने की अपील करता हूं.'' इसके साथ ही राजेश टोपे ने बताया कि अब तक हमने 45 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया है. हर दिन 3 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है. हम व्यवस्था कर रहे हैं कि लोगों को उनके घर के पास टीका लगाया जा सके.

महाराष्ट्र में 24,645 नए मामले, 58 और मरीजों की मौत महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामलों के एक दिन बाद सोमवार को दैनिक मामलों में कुछ कमी के साथ 24,645 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 25,04,327 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में महामारी से 58 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 53,457 हो गई है.

महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 30,535 और शनिवार को 27,126 नए मामले सामने आए थे. 18 मार्च को राज्य में महामारी के 25,833 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले सितंबर में सर्वाधिक दैनिक मामलों की संख्या 24,896 थी. मुंबई में महामारी के सर्वाधिक 3,262 मामले सामने आए.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में आए 24 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले, मुंबई में टूटे सभी रिकॉर्ड दिल दहला देने वाली तस्वीरें: तेलंगाना में कबड्डी मैच के दौरान गिरी स्टेडियम की गैलरी, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget