एक्सप्लोरर

COVID-19: महाराष्ट्र में 81 नए केस, तमिलनाडु में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 74 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 81 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं तमिलनाडु में 75 और केस सामने आए हैं, इसमें 74 लोग ऐसे हैं जो दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब तक कुल 2388 केस सामने आ चुके हैं. इस बीच महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. तमिलनाडु में 75 और पॉटिजिव केस सामने आए हैं. इसमें से 74 लोगों ने दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि राज्य में अब कुल 309 केस हैं और इसमे से 264 लोगों ने तब्लीगी जमात के आयोजन में हिस्सा लिया था.

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 81 नए केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 416 हो गए. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्य में इस वायरस की वजह से अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के कुल 81 केस में से 57 केस मुंबई में रिपोर्ट किए गए है. महाराष्ट्र में 42 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. मुंबई के अलावा पुणे में छह, पिंपरी-चिंचवड में तीन, अहमद नगर में नौ, ठाणे में पांच और बुलढाना में एक केस पाया गया है.

वहीं देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2388 हो गए हैं. वहीं इस वायरस से 50 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 179 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है. तीसरे नंबर पर केरल है, जहां कुल 286 मामले हैं. आज केरल में 21 मामले सामने आए हैं.

आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 400 पॉजिटिव मामले ऐसे पाये गये हैं जिनके तब्लीगी जमात कार्यक्रम से संबंध हो सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देशभर में तब्लीगी जमात के सदस्यों सहित उनके संपर्क में आए करीब 9,000 लोगों को पृथक (क्वॉरन्टीन) रखा गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के करीब 2,000 सदस्यों में से 1,804 को पृथक रखा गया है, जबकि 334 को अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget