एक्सप्लोरर

अमेरिका समेत 30 देशों ने भारत से मांगी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा, घरेलू जरूरत तौलने के बाद आपूर्ति प्रतिबंध में रियायत संभव

भारत ने 25 मार्च को विदेश व्यापार महानिदेशक की तरफ से जारी अधिसूचना में इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी. इस दवा का इस्तेमाल का मलेरिया के इलाज में किया जाता है.

नई दिल्ली: कोराना वायरस महामारी से जूझती दुनिया अब उपचार के हर विकल्प को खंगाल रही है. ऐसे में मलेरिया के उपचार में काम करने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन इस कदर डिमांड में है कि भारत के पास इसके लिए अमेरिका, ब्राजील और पड़ोसी सार्क देशों समेत 30 मुल्कों से मांग आई है. ऐसे में घरेलू जरूरतों और कूटनीतिक रिश्तों को तौलते हुए भारत सरकार इस दवा के निर्यात पर लगाए गए मौजूदा प्रतिबंध में कुछ रियायत दे सकती है.

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में फार्मास्यूटिकल मंत्रालय कोविड19 संकट के मद्देनजर घरेलू जरूरत और उपलब्ध एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडियंट) के स्टॉक का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.  रविवार को कैबिनेट सचिव की अगुवाई में हुए एक अहम बैठक में भी चर्चा हुई थी.

सूत्र बताते हैं कि भारत की घरेलू जरूरतों की प्राथमिकता और कूटनीतिक संबंधों की अहमियत का ध्यान देते हुए जल्द ही फैसला किया जाएगा. संकेत हैं कि इस मामले में केस-टू-केस आधार पर फैसला लिया जा सकता है.

महत्वपूर्ण है कि अमेरिका, ब्राजील और अन्य कई यूरोपीय मुल्क जहां इस दवा के लिए पहले से दिए गए कमर्शियल ऑर्डर को पूरा करने का आग्रह कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के दौरान जहां हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों की जरूरत बताते हुए आपूर्ति का आग्रह किया.

ट्रंप ने एक प्रेस में भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा था कि मैंने अमेरिकी कंपनियों की तरफ से पूर्व में दिए गए ऑर्डर को रिलीज करने को कहा है और भारत इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है. ब्राजील के राष्ट्रपति जे बोलसेनारो ने ट्वीट कर भारत से इस दवा की आवश्यकता को दोहराया.

इस बीच पाकिस्तान को छोड़कर सभी सार्क मुल्कों की तरफ से भारत को सरकारी स्तर पर इस दवा की आपूर्ति का आग्रह मिला है. सूत्रों के मुताबिक भारत के करीबी पड़ोसी और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क के कई सदस्य मुल्कों ने मलेरिया के उपचार में काम करने वाली इस दवा की आपूर्ति के लिए भारत से मदद मांगते हुए चिट्ठियां लिखी हैं.

हालांकि, भारत ने 25 मार्च 2020 को विदेश व्यापार महानिदेशक की तरफ से जारी अधिसूचना में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी. इससे पहले यह दवा सीमित निर्यात लाइसेंस के तहत देश से बाहर भेजने की इजाजत दी जा रही थी. मगर, देश में कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने देश में दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन समेत कई अहम साजो-सामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन इस समय कोविड19 मरीजों के सीधे संपर्क में आने वालों और उनकी देखभाल कर रहे पहली पंक्ति के चिकित्साकर्मियों को दी जा रही है. इस दवा के इस्तेमाल में एहतियात को देखते हुए दुकानों पर बिना चिकित्सा परामर्श के इसकी बिक्री पर भी रोक लगाई गई है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह दवा काफी हद तक वायरल लोड को कम करने में कारगर हो रही है. इसीलिए सीमित इस्तेमाल में इसका प्रयोग कोविड 19 की रोकथाम में प्रभावी माना जा रहा है.

COVID-19 महामारी: दुनियाभर में 70 हजार से अधिक लोगों की मौत, ढाई लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद रिकवर हुए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget