एक्सप्लोरर

COVID-19 महामारी: दुनियाभर में 70 हजार से अधिक लोगों की मौत, ढाई लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद रिकवर हुए

आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 70344 लोगों की मौत हुई है. सिर्फ यूरोप में ही पचास हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया.

पेरिस: कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से अकेले यूरोप में 50 हजार से ज्यादा मौत हुई हैं. इस वायरस से मौत का कुल आंकड़ा 70,344 है. वहीं पूरी दुनिया में अब तक 1,285,261 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, इलाज के बाद अब तक 271,847 लोग रिकवर भी हुए हैं.

इटली में सबसे ज्यादा मौत

भारतीय समयानुसार, सोमवार शाम साढ़े चार बजे (4:30 शाम) तक एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इनमें से यूरोप में मरने वालों की संख्या 50,215 है. कोविड-19 से सबसे ज्यादा 15,877 मौत इटली में हुई हैं. जबकि स्पेन में 13,055, अमेरिका में 9,648 और फ्रांस में 8,078 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है.

स्पेन में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ों में कमी

स्पेन में लगातार चौथे दिन भी कोरोना वायरस से मौत के मामलों में कमी आई और पिछले 24 घंटे में 637 लोग इस महामारी का शिकार बने. सोमवार को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 13 दिनों में कोविड-19 से मौत की यह सबसे कम संख्या है. देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 13055 हो गई है जो इटली के बाद सर्वाधिक है. नए संक्रमण के मामलों में भी कमी आई है. यह दर 3.3 फीसदी हो गई है जबकि एक दिन पहले यह दर 4.8 फीसदी थी.

जापान के प्रधानमंत्री ने आपातकाल लगाने का प्रस्ताव रखा

राजधानी टोक्यो सहित देश के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा कि सरकार आपातकाल घोषित करने और बाजार को एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सलाहकार समिति के विचार जानने के बाद हम कल से ही आपातकाल की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं.’’ आबे ने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के मद्देनजर सरकार 108 हजार अरब येन (एक हजार अरब डॉलर) का राहत पैकेज देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget