एक्सप्लोरर

Coronavirus: जम्मू कश्मीर में ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने वाले 1200 लोगों की हुई पहचान

दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस के हज़ारों जवान और अफ़सर दूसरे सुरक्षाबलों के साथ मिलकर प्रदेश में प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों को सख़्ती से लागू करवाने में जुटे हुए.

जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि प्रदेश में 1200 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को छिपाया था. साथ ही पुलिस ने अपने उन 300 जवानों और अधिकारियों को क्वारंटीन पर भेज दिया है, जो प्रदेश के बाहर ट्रेनिंग पर थे.

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि जम्मू पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए व्यापक अभियान चलाया है, जो अपनी ट्रेवल हिस्ट्री को प्रशासन से छिपा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में 1200 ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है, जो हाल ही में या तो विदेशों से आये हैं या फिर विदेश यात्रा कर भारत लौटे यात्रियों के संपर्क में रहे हैं.

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने यह भी दावा किया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के 300 ऐसे जवानों और अधिकारियो को क्वारंटीन पर भेजा गया है जो जम्मू कश्मीर से बाहर ट्रैंनिंग पर गए थे. उन्होंने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जा रहा है, क्योंकि कोरोना से बचाव सिर्फ एहतियात है. उन्होंने जनता से अपील की कि लोगों को समझना चाहिये कि एक संक्रमित व्यक्ति पूरे समाज के लिए खतरनाक हो सकता है.

दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस के हज़ारों जवान और अफ़सर दूसरे सुरक्षाबलों के साथ मिलकर प्रदेश में प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों को सख़्ती से लागू करवाने में जुटे हुए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ 329 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 600 दुकनों और वाहनों को ज़ब्त किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget