एक्सप्लोरर

ब्रेक द चेनः कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र में गाइडलाइंस जारी, जानें बड़ी बातें

महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए उद्धव सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है. अपने गाइडलाइंस में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में धारा 144 लागू रहेगा. इस मुख्यमंत्री की ओर से किए गए इस एलान को 'ब्रेक द चेन' का नाम दिया गया है.

मुंबईः महाराष्ट्र में बेकाबू हुए कोरोनो संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में अगले 15 दिनों तक के लिए धारा 144 लागू रहेगा. इस मुहिम को 'ब्रेक द चेन' का नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री का यह आदेश लॉकडाउन के जैसा नहीं है लेकिन सभी गैरजरूरी चीजों को बंद रखने का एलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने गाइडलाइंस जारी करते हुए लॉकडाउन शब्द का प्रयोग तो नहीं किया लेकिन इसे ब्रेक द चेन करार दिया. मुख्यमंत्री ठाकरे ने साफ किया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दफ्तर बंद रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान ईकॉमर्स, बैंक, मीडिया, पेट्रोल पंप, सुरक्षा गार्ड जैसे लोगों को आवाजाही की छूट होगी. रेस्तरां खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर खाने पर पावंदी लगा दी गई है.

आइये जानते हैं गाइडलाइंस की कुछ बड़ी बातें-

1- मुख्यमंत्री ने एलान किया कि पूरे राज्य में धारा- 144 लागू रहेगा

2- सुबह सात बजे से लेकर रात्री के आठ बजे तक जरूरी सुविधाओं को लाने ले जाने की छूट दी गई है.

3- ट्रांसपोर्ट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी. हालांकि, इससे जरूरी सेवा देने वाले ही लोग चल सकेंगे. इमरजेंसी के हालात में कोई भी जा सकता है.

4- गरीब और जरूतमंद लोगों के लिए सरकार अगले एक महीने तक तीन किलो आटा और दो किलो चावल मुफ्त देगी.

5- निर्माणाधीन कार्यों में लगे मजदूरों को 1500 रुपये दिए जाएंगे. 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपये की मदद दी जाएगी.

6- परमिट वाले रिक्शाचालकों को 1500-1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

7- बैंकों में काम-काज पूर्ववत जारी रहेगा

8- रेस्टोरेंट से सिर्फ खाना मंगाया जा सकेगा

9- पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेस, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर आज से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे.

10- बिना काम के आवाजाही नहीं कर पाएंगे

11- सभी सार्वजनिक स्थल, प्रतिष्ठान और गतिविधियां बंद रहेंगी

12- धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृति सभा पर प्रतिबंध

अमित शाह ने ममता बनर्जी की पार्टी पर जमकर साधा निशाना, कहा- तृणमूल कांग्रेस अवैध प्रवासियों पर निर्भर है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget