एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनः भारत में दो लोगों को लगाया गया Covishield का पहला टीका, चिकित्सकों ने कहा कि स्थिति सामान्य

क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में कोविशिल्ड टीके का पहला 'शॉट' 32 वर्ष और 48 वर्ष के दो व्यक्तियों को लगाया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दोनों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. कोविशिल्ड टीके का निर्माण पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में किया जा रहा है.

पुणेः भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने कहा है कि जिन दो लोगों को ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाया गया कोविड-19 का टीका लगाया गया था उनके स्वास्थ्य संबंधी अहम मानक सामान्य हैं. अस्पताल की ओर से एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से निर्मित कोविशिल्ड टीके का पहला 'शॉट' 32 वर्ष और 48 वर्ष के दो व्यक्तियों को बुधवार को लगाया गया था. एक अधिकारी ने बताया कि इसकी खुराक (डोज) एक महीने बाद दोहरायी जाएगी.

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चिकित्सा उप निदेशक डॉ. जितेंद्र ओस्वाल ने कहा, ‘‘कल से हमारा चिकित्सा दल दोनों लोगों के संपर्क में है और वे दोनों ठीक हैं. टीकाकरण के बाद उन्हें दर्द, बुखार, इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव या और कोई तकलीफ नहीं है.’’

उन्होंने बताया कि बुधवार को टीका लगाने के बाद दोनों पर आधे घंटे तक नजर रखी गई, उसके बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया. डॉ. ओस्वाल ने कहा, ‘‘उन्हें सभी आवश्यक नंबर दिए गए थे जिन पर आपात स्थिति में संपर्क साधा जा सकता है. हमारी मेडिकल टीम भी उनके साथ लगातार संपर्क में है.’’

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय ललवानी ने बुधवार को कहा कि दोनों व्यक्तियों को एक महीने के बाद टीके की एक और खुराक दी जाएगी तथा अगले सात दिन में 25 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा.

इसे भी देखेंः जम्मू-कश्मीर में BJP नेताओं पर हो रहे हमलों के बीच आज श्रीनगर जाएंगे राम माधव

पुलवामा विस्फोट से पहले जेईएम कमांडर के बैंक खाते में भेजे गए थे रुपये : एनआईए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget