एक्सप्लोरर

इस शख्स पर हुआ कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल, जानिए- कैसा रहा अनुभव? परिवार को भी नहीं दी थी जानकारी

दीपक पालीवाल ने बताया कि उन्हें उनके एक दोस्त ने इस ट्रायल के बारे में बताया और फिर दीपक इसमें शामिल हुए. इस दौरान पहले दीपक का टेस्ट हुआ और फिट पाए जाने पर ही उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया

नई दिल्लीः पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमण के लगभग 1 करोड़ 40 लाख मामले सामने आ चुके हैं. भारत में भी इसका बड़ा असर पड़ा है और यहां 10 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच इस वायरस की वैक्सीन पर काम चल रहा है. कुछ वक्त पहले ही ब्रिटेन की प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक वैक्सीन के ट्रायल की शुरुआत की थी और उसमें भारतीय नागरिक दीपक पालीवाल भी शामिल हुए थे. दीपक पालीवाल ने ABP न्यूज से खास बातचीत में इस ट्रायल के बारे में बताया.

एक हफ्ते के अंतराल में दिए गए 2 डोज

जहां एक तरह दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिक अपनी-अपनी विकसित की गई वैक्सीनों के ट्रायल कर रहे हैं. मई के महीने में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सबसे पहले ट्रायल का एलान किया था. इसी ट्रायल में भारत के दीपक पालीवाल भी शामिल हुए थे.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में दीपक ने बताया कि उन्हें उनके एक दोस्त ने इस ट्रायल के बारे में बताया और फिर दीपक इसमें शामिल हुए. इस दौरान पहले दीपक का टेस्ट हुआ और फिट पाए जाने पर ही उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया.

दीपक ने बताया कि उन्हें वैक्सीन के दो डोज दिए गए थे. दीपक ने कहा, “वैक्सीन का पहला डोज 11 मई को दिया गया और फिर अगला डोज 1 हफ्ते बाद दिया गया. कुछ ऐसे बदलाव नहीं दिखे जो नोटिस किए गए.” उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक रोज उन्हें मॉनिटर कर रहे थे और उन्हें ई-डायरी में अपनी जानकारी भरनी पड़ती थी. खास बात ये है कि डोज लेने के कुछ देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया था.

तीसरे चरण में ट्रायल, अक्टूबर-नवंबर तक आ सकती है वैक्सीन

दीपक ने बताया कि वो इस ट्रायल के दूसरे चरण का हिस्सा थे, जिसमें उनको मिलाकर 1000 वॉलंटियर्स को वैक्सीन के डोज दिए गए और अब ये वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स शामिल हुए हैं.

दीपक ने बताया कि जल्द ही इस मामले में खुशखबरी मिलेगी. उन्होंने कहा, “दवा बनाने वाली कंपनियों ने इस वैक्सीन का निर्माण शुरू कर दिया है और अक्टूबर-नवंबर तक ये वैक्सीन लॉन्च हो सकती है.”

परिवार को नहीं दी थी जानकारी

हालांकि, दीपक पालीवाल ने माना कि इस ट्रायल को लेकर उन्हें भी डर लगा था क्योंकि किसी भी नई दवा के ट्रायल के विपरीत परिणाम भी निकल सकते हैं, लेकिन फिर भी वो इसके लिए आगे बढ़े और उन्होंने अपने परिवार को भी नहीं बताया.

दीपक ने बताया, “डर था, लेकिन हमने सोचा कि हमारे जरिए किसी को फायदा मिलेगा और हमें भी मिलेगा. हमने परिवार को नहीं बताया था क्योंकि बताने पर वो नहीं मानते.” हालांकि उनके परिवार को काफी बाद में पता चला और उन्होंने भी इस पर खुशी जताई.

इसके साथ ही दीपक ने बताया कि ये वैक्सीन इंजेक्टेबल है यानी इसे सीधे सेवन करने के बजाए इंजेक्शन के जरिए शरीर में दाखिल की जाती है और इसके बाद कुछ देर के लिए हाथ में दर्द महसूस होता है.

यहां ेदेखें वीडियो

ये भी पढ़ें

बेंगलुरु: सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेन्टिलेटर पर 97% मरीजों की मौत, यह आंकड़ा इटली से भी ज्यादा

Coronavirus Effect: Uttarakhand में दो दिन का संपूर्ण Lockdown का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम

Embed widget