एक्सप्लोरर

बेंगलुरु: सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेन्टिलेटर पर 97% मरीजों की मौत, यह आंकड़ा इटली से भी ज्यादा

बेंगलुरु के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेन्टिलेटर पर रखे गए 97% मरीजों की मौत हो गई. यह आंकड़ा दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मृत्यु दर वाले देशों से भी ज्यादा है.

बेंगलुरु: देश और दुनिया में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले बता रहें हैं कि यह संकट दिन पर दिन और गहराता जा रहा है. जरा सी लापरवाही की कीमत आपको जान देकर चुकानी पड़ सकती है. इस बीच बेंगलुरु के अस्पताल से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेन्टिलेटर पर रखे गए 97% मरीजों की मौत हो गई. यह आंकड़ा दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मृत्यु दर वाले देशों से भी ज्यादा है.

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में 100 साल पुराने विक्टोरिया अस्पताल को बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट (BMCRI) से जोड़कर शहर का पहला कोरोना अस्पताल बनाया गया था. अप्रैल से लेकर अबतक अस्पताल में कोरोना से कुल 91 मरीजों की मौत हुई, इनमें 89 को वेन्टिलेटर पर रखा गया था.

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अस्पताल में कुल 1500 कोरोना मरीज भर्ती किए गए इनमें 91 को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ के चलते वेन्टिलेटर पर रखा गया. इनमें से 89 की मौत हो गई. बता दें कि बंगलुरू के सभी कोरोना अस्पतालों के मुकाबले विक्टोरिया अस्पताल में सबसे ज्यादा (50) वेन्टिलेटर उपलब्ध हैं.

बेंगलुरु के ही एक दूसरे अस्पताल सेंट जॉन मेजिकल कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर ने इस आंकड़े को लेकर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा, ''वेन्टिलेटर पर 97% मरीजों की मौत का आंकड़ा बताता है कि इन्टेसिव केयर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां तक कि इटली पीक के दौरान में वेन्टिलेटर कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा सिर्फ 65% था.''

वहीं इस पूरे मामले को लेकर BMCRI की नोडल अधिकारी स्मिता सेगू ने कहा, ''हमने 15 जुलाई तक 206 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया, जिसमें से 91 (44%) की मौत हो गई. जो मरीज आईसीयू में भर्ती हुए उनमें से 103 (50%) मरीज ठीक हो कर डिस्चार्ज हो गए.'' उन्होंने कहा कि जहां तक वेन्टिलेटर पर मरीजों की बात है तो इसका कारण है कि बेंगलुरु के दूसरे अस्पतालों में जिन मरीजों का इलाज नहीं हो पाया तो वे मरीज भी विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे थे.

देश में अब 10 लाख से ज्यादा मरीज देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले सामने आए हैं और 687 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,03,832 हो गई है. इनमें 3,42,473 एक्टिव केस हैं तो वहीं 6,35,757 लोग ठीक हो चुके हैं. 25,602 लोगों ने अबतक जान गंवाई है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,693,700), ब्राजील (2,014,738) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget