एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: भारत दर्ज करेगा एक ऐसा वर्ल्ड रिकार्ड, जिसे देखकर दुनिया भी होगी दंग

अगले चार माह में कोरोना टीकाकण अभियान में भारत वो मुकाम हासिल करने की तैयारी में जिसे गिनीज आफ द वर्ल्ड बुक रिकार्ड में दर्ज करने की तैयारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर ली है.

राज की बातः मकर संक्रांति से सूर्य ने दिशा बदली. इसी के साथ अब देश-दुनिया की दशा भी बदलने के संकेत हैं. पिछले एक वर्ष से पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त करने वाले कोरोना का काल वैक्सीन अब लोगों को लग रही है. हिंदुस्तान में सबसे व्यापक स्तर पर कोरोना का टीका लगाने का अभियान शुरू हो चुका है. जिस स्तर पर भारत में तैयारियां हुई हैं, उससे जल्द से जल्द लोगों तक टीका पहुंचेगा. साथ ही इस अभियान के साथ भारत दुनिया भर में एक ऐसा रिकार्ड दर्ज कराने जा रहा है, जिसे देखकर दुनिया भी दंग होगी.

टीकाकरण अभियान में कोई सियासत नहीं

राज की बात में आज इस रिकार्ड की और साथ ही टीकाकरण अभियान के साथ बीजेपी की जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों की भी. हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि टीकाकरण अभियान में कोई सियासत नहीं है, लेकिन इस दौरान बीजेपी लोगों का विश्वास जीतने के साथ ही खुद की जमीनी हैसियत आंक कर अपनी अगली तैयारियों को बल भी देगी. हालांकि, बीजेपी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इस अभियान में कोई भी सियासत का अंश न देख सके, इसलिए अपनी मजबूती की तैयारियों का वह आकलन करेगी. किसी भी तरह के प्रचार या श्रेय लेने से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दो टूक मना कर दिया गया है.

'...तब 50 फीसद आबादी को लग चुका होगा टीका'

राज की बात में हमने पहले ही आपको बताया था कि जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं. साथ ही 15 अगस्त को जब वे लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे तो करीब 50 फीसद आबादी को टीका लग चुका होगा. अब उससे आगे राज की बात ये है कि अगले चार माह में कोरोना टीकाकण अभियान में भारत वो मुकाम हासिल करने की तैयारी में जिसे गिनीज आफ द वर्ल्ड बुक रिकार्ड में दर्ज करने की तैयारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर ली है.

'गिनीज वर्ल्ड बुक रिकार्ड में दर्ज होगा नाम'

वैसे तो 31 जुलाई तक केंद्र सरकार ने 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है. मगर राज की बात ये है कि इस लक्ष्य को चार माह में ही हासिल कर लेने का अनुमान सरकार के नीतिनियंताओं ने लगाया है. यानी चार माह में 30 करोड़ लोगों को टीका लगेगा. जाहिर है कि इस स्तर पर दुनिया के किसी भी मुल्क में टीकाकरण अभियान नहीं चलने वाला. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक माह से दुनिया के 50 देशों में टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें यह आंकड़ा तीन करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाया है. जाहिर है कि ऐसी स्थिति में अगर भारत पांच माह में भी 30 करोड़ टीके लगाता है तो दुनिया में उसकी कहीं भी तुलना नहीं हो सकती. ऐसे में गिनीज आफ द वर्ल्ड बुक रिकार्ड में भारत का नाम सबसे तेजी से सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का नाम दर्ज होगा.

'बीजेपी भी इस अभियान को पूरा करने के लिए शिद्दत से जुटेगा'

ये तो एक बात रही, लेकिन दूसरी राज की बात है कि सरकार के साथ-साथ बीजेपी संगठन भी इस अभियान को पूरा करने के लिए शिद्दत से जुटेगा. इसके तहत हर मंडल में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पार्टी आंकड़ा इकट्ठा करेगी. इसके बाद जिन लोगों को जरूरत है उन्हें वैक्सीन सेंटर तक ले जाने में भी पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे. इससे पार्टी के पास आंकड़ा भी होगा और जाहिर तौर पर वोटरों के दिलों में जगह भी बनेगी. कोरोना का टीका कितना महत्वपूर्ण है यह इसी बात से समझा जा सकता है कि बिहार चुनाव के दौरान मुफ्त में टीकाकरण का ऐलान भी पार्टी ने किया था.

'भ्रांतियों की काट में जुट गई है सरकार'

एक और राज की बात ये है कि टीकाकरण को लेकर जो तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, उसकी काट के लिए भी समानांतर तौर पर सरकार के कर्ताधर्ता लगे हुए हैं. तमाम धर्मगुरुओं और चर्चित हस्तियों से तो बात कराई ही जा रही है. इसके साथ ही तमाम लोगों को टीके से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों की भी चर्चा है. इन सब सवालों का जवाब सरकार अपने तंत्र से दे भी रही है. राज की बात इसके आगे की है कि चिकित्सा जगत से जुड़ी 25 हस्तियों को भी सरकार आगे कर रही है, इन सवालों का जवाब देने और भ्रांतियों को दूर करने में. एम्स के पूर्व निदेशक, देश के नामी-गिरानी डाक्टर जो रिटायर हो चुके हैं और जनता भी जिनको ठीक से जानती है. ऐसे 25 लोगों की सूची बनाई है जो आने वाले दिनों में टीवी पर चर्चा के दौरान सरकार की तरफ से नाम भेजे जाएंगे कि इस मसले से जुड़े सवालों का जवाब दे सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget