एक्सप्लोरर

Vaccine Certificate On WhatsApp: व्हाट्सएप पर चंद सेकेंड में पाएं कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट | यहां जानें पूरा प्रोसेस

Vaccine Certificate On WhatsApp: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है. इसके लिए तीन स्टेप को पूरा करना है और व्हाट्सएप पर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मिलेगा.

Vaccine Certificate On WhatsApp: अब आप आसानी से चंद मिनटों में ही अपने व्हाट्सएप पर कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट पा सकते हैं. इसके लिए आपको आसान से तीन स्टेप को पूरा करना होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. व्हाट्सएप पर मिले कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को आप सेव भी कर सकते हैं.

क्या है पूरा प्रोसेस

  • पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर +91 9013151515 को सेव करें
  • फिर व्हाट्सएप चैट खोलकर covid certificate टाइप करें
  • ओटीपी कंफर्म करें

सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर +91 9013151515 को सेव करना है (यहां इस बात का जिक्र करना जरूरी है कि वैक्सीन लेते समय आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था उसी पर इस नंबर को सेव करना होगा.) इस नंबर को सेव कर लेने के बाद अपना व्हाट्सएप खोलें. चैट बॉक्स में जाकर covid certificate टाइप करें. ये टाइप के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी मिलेगा. इस ओटीपी को व्हाट्सएप चैट बॉक्स में ही टाइप करें और सेंड कर दें. ध्यान रहे कि जो ओटीपी आपको मिलेगी उसी समयसीमा तीस सेंकेड तक ही होगी. अगर आपने परिवार के अन्य सदस्यों के वैक्सीनेशन के समय भी एक ही नंबर दिया है तो ओटीपी दर्ज करने के बाद उन सभी सदस्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.

भारत में वैक्सीनेशन की स्थिति

देश में कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 52.37 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं. अभी 8,99,260 और टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है. सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत कुल 50,32,77,942 खुराकों की खपत हो चुकी है.

कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की मिक्स डोज लेना क्या सुरक्षित है? ICMR ने की रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
'किसी को विरोध करना है और किसी को मूंगफली बेचनी है...' SC ने ऐसा क्यों कहा?
'किसी को विरोध करना है और किसी को मूंगफली बेचनी है...' SC ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget