एक्सप्लोरर

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 10 हजार 665 लोग हुए संक्रमित, 8 मरीजों की मौत

दिल्ली में आज कोरोना के 10 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और आठ मरीजों की मौत हो गई.

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में आज कोरोना के 10 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और आठ मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 10665 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 11.88 फीसदी हो गई है. 23,307 एक्टिव मरीज हैं. मंगलवार को दिल्ली में 5481 केस की पुष्टि हुई थी.

दिल्ली में अब तक 1474366 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1425938 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. 25121 मरीजों की अब तक मौत हुई है. आज ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि ये साफ है कि देश के लिये कोरोना की ये अगली लहर जरूर है लेकिन दिल्ली (Delhi) के लिये हम इसे पांचवीं लहर मानते हैं.

पिछले कुछ दिनों के आंकड़े
04 जनवरी- 5481
03 जनवरी- 4,099
02 जनवरी- 3194
01 जनवरी- 2716
31 दिसंबर-  1796
30 दिसंबर- 1313
29 दिसंबर- 923
28 दिसंबर- 496
27 दिसंबर- 331
26 दिसंबर- 290
25 दिसंबर- 249
24 दिसंबर- 180
23 दिसंबर- 118
22 दिसंबर- 125
21 दिसंबर- 102

जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी तक सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज रही थी, ताकि देश में ‘ओमिक्रोन’ स्वरूप के प्रसार का आकलन किया जा सके. जैन ने कहा, ‘‘ यह केवल एक सामान्य कवायद थी...अब हमें पता है कि देश में ‘ओमिक्रोन’ फैल चुका है, इसलिए केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है.’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. पिछली बार जब शहर में इतने ही सक्रिय मामले थे, तब 20 गुना अधिक मरीज वेंटिलेटर पर थे. उन्होंने बताया कि कोविड-19 संबंधी जांच भी बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार नमूनों की जांच की गई थी.

COVID 19: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से हुई पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget