एक्सप्लोरर

Corona Updates: कोरोना मामलों में उछाल! 24 घंटों में फिर 5 हजार से ज्यादा आए नए केस, 20 ने तोड़ा दम

भारत में कोविड मामलों में फिर से उछाल देखने को मिला है. कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 46 हजार 342 से घटकर 45 हजार 281 रह गई है.

Corona Virus In India: भारत में कोविड के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के 5 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए. 24 घंटे में 5383 नए मामले दर्ज किए गए. अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 58 हजार 425 हो गई है, जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार 342 से घटकर 45 हजार 281 रह गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 5 लाख 28 हजार 429 से  बढ़कर 5 लाख 28 हजार 449 पर पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में 20 और लोगों ने दम तोड़ दिया. इन मृतकों में वे आठ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1061 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है.

देश में कोरोना की संक्रमण दर

नए आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 84 हजार 695 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 217.26 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

देश में पिछले 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 12 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 3 और छत्तीसगढ़, गोवा और गुजरात के 1-1 मरीज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Supreme Court: आर्टिकल-370 पर सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस ने कहा- दशहरे बाद होगी सुनवाई

पर्यावरण मंत्रियों को PM मोदी ने किया संबोधित, कहा- सर्कुलर इकोनॉमी पर दें जोर, ग्रीन ग्रोथ पर है देश का फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget