एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग बढ़ी, लॉकडाउन के बावजूद करीब 1 लाख एक्टिव मरीज

दिल्ली में लॉकडाउन का यह दूसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन यहां अभी भी कोरोना संक्रमण की दर 31 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 81,829 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस वजह से कोरोना टेस्टिंग बढ़ी है. वहीं एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है. कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15 हजार के पार हो चुकी है.

दिल्ली में बीते दिन रिकॉर्ड 81,829 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 25,986 लोग संक्रमित मिले. यानी कि पॉजिटिविटी रेट 31.76 फीसदी रहा. हालांकि बीच में एक दिन दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग में गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार को केवल 57,600 कोरोना टेस्ट हुए थे.

दिल्ली में बीते 7 दिनों की कोरोना स्थिति

  • 28 अप्रैल को 81,829 टेस्ट हुए, जिसमें से 25,986 पॉजिटिव मिले, 368 की जान गई
  • 27 अप्रैल को 73,811 टेस्ट हुए, जिसमें से 24,149 पॉजिटिव मिले, 381 की जान गई
  • 26 अप्रैल को 57,600 टेस्ट हुए, जिसमें से 20,201 पॉजिटिव मिले, 380 की जान गई
  • 25 अप्रैल को 75,912 टेस्ट हुए, जिसमें से 22,933 पॉजिटिव मिले, 350 की जान गई
  • 24 अप्रैल को 74,701 टेस्ट हुए, जिसमें से 24,103 पॉजिटिव मिले, 357 की जान गई
  • 23 अप्रैल को 75,037 टेस्ट हुए, जिसमें से 24,331 पॉजिटिव मिले, 348 की जान गई
  • 22 अप्रैल को 72,208 टेस्ट हुए, जिसमें से 26,169 पॉजिटिव मिले, 306 की जान गई

दिल्ली में अबतक 15,377 संक्रमितों की मौत
दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 368 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है. राजधानी में कोरोना से अभी तक कुल 15,377 मौतें हो चुकी हैं. बीते दिन 20,458 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में जहां कोरोना की पॉजिटिविटी दर 31.76 फीसदी है. वहीं 99,752 एक्टिव कोरोना मरीजों में से 53,819 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. जबकि बाकी मरीजों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कोरोना की लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है. आईसीयू बेड की बहुत ज्यादा डिमांड है. आईसीयू बेड भरे हुए हैं. इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्थाई आईसीयू वह ऑक्सीजन बेड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-
देश में पहली बार एक दिन में 3.79 लाख नए कोरोना केस आए, 24 घंटे में रिकॉर्ड 3645 संक्रमितों की मौत

राजस्थान के CM अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित, पहले पत्नी हुईं थी पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget