एक्सप्लोरर

India Coronavirus Cases: देश में पहली बार एक दिन में आए 3.79 लाख नए कोरोना केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases Death India Today: भारत में आज लगातार 8वें दिन एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 28 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए और 3645 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. 

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 50 लाख 86 हजार 878
  • कुल एक्टिव केस- 30 लाख 84 हजार 814
  • कुल मौत- 2 लाख 4 हजार 832
  • कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 20 हजार 648 डोज दी गई

महाराष्ट्र में कल 985 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कल कोविड के 63,309 नए मामले आए और संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी. नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं. मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी.

दिल्ली में कोरोना के 25,986 नए मामले
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 368 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में कुल मामले 10,53,701 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 14,616 पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 81,829 नमूनों की जांच की गई थी और संक्रमण दर 31.76 फीसदी हो गई है. इस बीच संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 99,752 हो गई है जबकि 9,39,333 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अब तक 15 करोड़ कोरोना टीके लगाए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 28 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 20 हजार 648 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 93 हजार 281 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 16 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
पहले दिन कोविन एप पर कितने 18+ वालों ने रजिस्ट्रेशन कराए, जानिए क्या-क्या दिक्कतें आईं

Exit Poll Results 2021: बंगाल समेत पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? देखिए शाम 5 बजे से एक्जिट पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget