एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में कोरोना संदिग्ध छात्रा ने अस्पताल से कूदकर आत्महत्या की

नोएडा के ESIC अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर एक कोरोना संदिग्ध छात्रा ने आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने अस्पताल पर हत्या का आरोप लगाया है.

दिल्ली से सटे नोएडा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ESIC अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर कोरोना संदिग्ध छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा को रविवार शाम को ईएसआईसी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. छात्रा ने सोमवार की सुबह अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. परिजन का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है, क्योंकि अस्पताल ने बहुत जद्दोजहद के बाद मृतका छात्रा को सुबह के बाद शाम को अस्पताल में भर्ती किया था.

जानकारी के मुताबिक यह घटना नोएडा सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र के ईएसआईसी अस्पताल की है. वहीं मृतक छात्रा कंचन सेक्टर 45 सदरपुर की रहने वाली थी. उसे रविवार को परिजनों ने बड़ी जद्दोजहद के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल वाले मृतिका को भर्ती करने से इंकार कर रहे थे. मृतिका कंचन बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी.

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब छात्रा ने आत्महत्या की तो अस्पताल का स्टाफ कहां था. जो उन्हें इस घटना के विषय में नहीं पता चल सका. परिजन अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है. कंचन को कोरोना संदिग्ध के रूप में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतका कंचन कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं. यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.

नोएडा का ईएसआईसी अस्पताल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इससे पहले भी इस अस्पताल में लापरवाही के मामले देखे गए हैं. हाल ही में यहां गर्भवती महिला को एडमिट नहीं किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. लापरवाही के चलते ही अस्पताल के निदेशक का कुछ दिन पहले ही तबादला किया गया था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस- डीसीपी

डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मृतका ने अस्पताल की 7वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- 

पूर्वी लद्दाख के गैलवान घाटी में हिंसक झड़प, तीन भारतीय सैनिक शहीद, चीनी सैनिक भी मारे गए

दिल्ली दंगो को लेकर क्राइम ब्रांच आज फाइल करेगी 5 और चार्जशीट, 39 लोगों को बनाया गया है आरोपी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget