एक्सप्लोरर

पूर्वी लद्दाख के गैलवान घाटी में हिंसक झड़प, तीन भारतीय सैनिक शहीद, चीनी सैनिक भी मारे गए

चीन के हमले में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए. शहीदों में एक अफसर और दो सैनिक शामिल हैं.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर आई है. गैलवान घाटी में डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान कल रात दोनों ही पक्षों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. चीन के हमले में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए. शहीदों में एक अफसर और दो सैनिक शामिल हैं.

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, गैलवान घाटी में तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात हिंसक टकराव हो गया. इस दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए.'' गौरतलब है कि बीते पांच हफ्तों से गैलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे. यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गैलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस के साथ बैठक की

दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक झड़प के दौरान चीन की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है. चीन के साथ झड़प को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की है. बैठक में थलसेना प्रमुख और विदेश मंत्री भी शामिल थे.

बता दें कि चीन और भारत की सीमा पर गैलवान घाटी में कई दिनों से तनाव की खबर आ रही है. इसी बीच खबर आई थी कि चीन युद्धअभ्यास भी कर रहा है. जिसके जवाब में भारत ने लद्दाख सीमा पर युद्धाभ्यास करते सैनिकों का वीडियो शेयर किया था. गृह राज्यमंत्री जी कृष्णन रेड्डी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर भारतीय सेना का जो वीडियो शेयर किया था वो पिछले साल सितंबर महीने का है जब उत्तरी कमान ने लद्दाख से सटी चीन सीमा पर चांगथांग नाम का एक बड़ा युद्धभ्यास किया था. इस एक्सरसाइज से भारत ने पूरी दुनिया को बता दिया था कि चीन सीमा पर अब सिर्फ इंफेंट्री सैनिक ही तैनात नहीं होते बल्कि टैंक, मैकेनाइजड फोर्सेज़, यूएवी और पैरा कमांडो भी तैनात रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget