एक्सप्लोरर

दिवाली पर ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट की दहशत: चीन, डेनमार्क, इंग्‍लैंड में संक्रमण तेज, XBB या BF.7? भारत में किससे ज्‍यादा खतरा, जानें

दिवाली पर भारत में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के दो सब-वेरिएंट्स ने दहशत मचा दी है. लोग बाहर तो निकल रहे हैं, लेकिन हर किसी के मन में नए वेरिएंट्स को लेकर खौफ भी है.

Omicron New Variants: भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है और ठीक 4 दिन बाद दिवाली है. इस वक्त बाजारों में पूरी रौनक नजर आ रही है. इसी बीच भारत में कोरोना के एक नए रूप ने भी दस्तक दे दी है. ओमिक्रोन (Omicron) के दो नए वेरिएंट XBB और BF.7 कई देशों में पैर पसार रहे हैं. चीन, डेनमार्क व इंग्लैंड में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वहीं भारत में नए वेरिएंट्स के मामले मिलने लग गए हैं. आइए जानते हैं आखिर ये दोनों वेरिएंट क्या हैं और इन दोनों में से सबसे ज्यादा खतरा किस वेरिएंट से है. 

XBB वेरिएंट के बारे में जानिए

XBB ओमिक्रॉन के दो वैरिएंट्स BA.2.75 और BA.2.10 के म्यूटेशन से बना है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह अब तक के सभी वैरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक है. खतरनाक बात तो यह है कि यह ज्यादा वैक्सीनेशन (Vaccination) वाले देशों में भी तेजी से उभरा है. वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को भी यह चकमा दे सकता है. इसी के साथ बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है. अब तक इसका मुख्य लक्षण बदन दर्द ही दिखाई दिया है.

BF.7 वेरिएंट के बारे में जानिए

यह ओमिक्रॉन के वेरिएंट BA.5 से बना है. इसका पहला केस गुजरात में सामने आया है. यह भी पुराने वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और इम्यूनिटी को चकमा देने की क्षमता रखता है. BF.7 चीन में तेजी से पैर पसा रहा है और कई शहरों में इसके मामले मिल चुके हैं. इसी के साथ बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस में भी यह वेरिएंट पैर पसार रहा है. अब तक बदन दर्द इसका मुख्य लक्षण दिखा है और खांसी, खराश, थकान इसके लक्षण हैं.

कौन सा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक?

एक्सपर्ट्स की मानें तो BF. 7 वैरिएंट का इंफेक्शन रेट काफी ज्यादा हाई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा कि ओमिक्रोन और इसके सब-वेरिएंट के लक्षण काफी ज्यादा हल्के हैं और इनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. फिर भी एक्सपर्ट्स ने उन लोगों को अलर्ट किया है जो हार्ट डिजीज, किडनी  डिजीज और लिवर डिजीज की समस्याओं से जूझ रहे हैं. 

ओमिक्रोन के XBB वेरिएंट के लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन इसकी संक्रामक क्षमता काफी अधिक है जिससे यह कोरोना के मामलों में वृद्धि कर सकता है. संक्रामक रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है.

OMICRON XBB वेरिएंट: यह कितना घातक है?

इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं. ऐसे में अगले 3-4 हफ्तों में कोविड पॉजिटिव मामलों में वृद्धि की संभावना है. संक्रामक रोक विशेषज्ञ कहते हैं, "अब तक XBB वेरिएंट के पॉजिटिव  केस सभी मामलों में लगभग 7% हैं. यह बहुत कम समय में बड़ी संख्या को संक्रमित करने में सक्षम हैं, क्योंकि इसकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने की क्षमता काफी अधिक है.

कहां मिला XBB?

  • महाराष्ट्र में 18 केस
  • ओडिशा में 33 केस
  • पश्चिम बंगाल में 17 केस
  • तमिलनाडु में 16 केस

गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए और नए वेरिएंट से लड़ने के लिए सरकार भी गंभीर हो गई है. मंगलवार को आयोजित एक कोविड समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पर्याप्त कोविड टेस्ट करने की आवश्यकता पर बल दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उन्होंने अधिकारियों से कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की बारीकी से निगरानी करने का आग्रह किया है. 

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर लबालब पानी, दीवार गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त; IMD का अलर्ट

ये भी पढ़ें- Gujarat Earthquake: गुजरात में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget