एक्सप्लोरर

Corona New Cases: देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 179723 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4033

Covid-19 Cases: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई.

Corona New Cases Today: देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इसकी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है. कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई. इसके बाद देश में कुल कोरोना के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 हो चुके हैं. जबकि, इस महामारी से अब तक कुल मरनेवालों की संख्या 4 लाख 83 हजार 936 हो गई है. कोरोना के नए केस के बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है. हालांकि, कोरोना महामारी से अब तक अब तक 3 करोड़ 45 लाख 172 लोग ठीक हो चुके हैं. 

ओमिक्रोन का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4 हजार पार

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई. महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं. ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं. ओमिक्रोन के बढ़े खतरे और कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. अब तक 151 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है. देश में रविवार को कुल 13 लाख 52 हजार 717 सैंपल टेस्ट किए गए थे. यानी, कल तक 69 करोड़ 15 लाख 75 हजार 352 सैंपल टेस्ट कराए जा चुके हैं.

Corona New Cases: देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 179723 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4033

ये भी पढ़ें: Maharashtra Corona Cases: महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 44 हज़ार से ज्यादा मरीज़ मिले, 12 लोगों की गई जान, Mumbai में हाल बेहाल

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे राज्यों के साथ बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोविड मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय मंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे.

पीएम मोदी ने की हालात की समीक्षा

एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए थे. कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच पीएम मोदी ने हालात की रविवार को समीक्षा की. उन्होंने जिलों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने और किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा देने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कोराना वायरस के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए जांच और टीकों के अलावा ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ सहित अन्य संबंधित मामलों के शोध की आवश्यकता पर बल दिया. कोविड पर नियंत्रण के लिए मास्क के इस्तेमाल और उचित दूरी के पालन की जरूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने हल्के व बगैर लक्षण वाले संक्रमण के मामलों में घरों में पृथकवास की जरूरत पर बल दिया.

ये भी पढ़ें: Corona New Cases: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, दिल्ली में 22 हजार तो महाराष्ट्र में 44 हजार नए केस, जानें बाकी राज्यों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget