एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: सोनिया गांधी ने सरकार से पूछा 17 मई के बाद का प्लान, कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

सोनिया गांधी ने सरकार से लॉकडाउन तीन के बाद का प्लान पूछा है.कोरोना के विषय में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की ये दूसरी बैठक थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन के बाद का रोडमैप पूछा है. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद के कामों को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा कि लॉकडाउन जारी रखने को लेकर सरकार कौन से मापदंड का इस्तेमाल कर रही है? इस बैठक में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग दोहराई. वहीं कोरोना के जोन तय करने में राज्यों से सलाह ना लेने के आरोप लगाए.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "17 मई के बाद क्या होगा और कैसे होगा? लॉकडाउन कब तक जारी रहे यह तय करने के लिए भारत सरकार कौन से मानदंड अपना रही है?"

बैठक में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हमें पता होना चाहिए कि लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या होगा." मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्रियों को चर्चा करने के बाद भारत सरकार से पूछना चाहिए कि देश को लॉकडाउन से बाहर निकालने की रणनीति क्या है?

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना से प्रभावी लड़ाई के लिए जरूरी है कि बुजुर्गों, डायबिटिक और हृदय रोगियों को बचाया जाए. मुख्यमंत्रियों और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के राज्यों के वित्तीय संकट को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मदद की मांग की. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी ने कहा कि राज्यों के लिए वित्तीय पैकेज के मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते.

कोरोना के जोन तय करने में राज्य सरकारों की उपेक्षा पर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार पर तीखे शब्दों में निशाना साधा. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हकीकत से अंजान लोग दिल्ली में बैठ कर जोन तय कर रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन से निकलने और अर्थव्यवस्था को लेकर दो कमेटियां गठित की हैं.

सोनिया गांधी के साथ बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रवासी मजदूरों के रेल किराए को उनकी सरकार वहन करेगी, साथ ही उन्होंने रेलवे से विशेष ट्रेन की मांग भी की है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने इस मद में 35 करोड़ रुपए जारी किए हैं क्योंकि रेलवे प्रति टिकट के 870 रुपए चार्ज कर रही है जिसे राज्य सरकार दे रही है.

कोरोना को लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की ये दूसरी बैठक थी. कोरोना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं. एक तरफ उन्होंने इसको लेकर पार्टी के अंदर लगातार बैठकें की हैं वहीं केंद्र सरकार को अलग अलग समय पर सुझाव भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संकट: विदेश से लौटने वाले कामगार-कारीगर बन सकें देश की ताकत, सरकार उठा रही ये कदम

यूपी में कोरोना पर अध्यादेश पास, क्वॉरन्टीन से भागे तो 3 साल, स्वास्थ्य कर्मियों हमले पर 7 साल तक की जेल

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget