महाराष्ट्र में कोरोना मामलों का आंकड़ा 17 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना मामलों का आंकड़ा 17 हजार के पार हो गया है.वहीं पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है.

मुंबई: 7 मई को महाराष्ट्र सरकार के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 17,974 पहुंच गई है. राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 694 लोगों की मौत हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 11,394 पहुंच गई है. मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 437 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 3301 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए हैं.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1216 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में मुंबई में 680 नए मामले और 24 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में अब तक 2,02,105 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें 1,83,880 निगेटिव रिपोर्ट आई है. राज्य में 2,12,742 लोग होम क्वॉरंटाइन में हैं. 13,494 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन में भेजे गए हैं.
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में 77 कैदियों को कोरोना हुआ है. इन 77 कैदियों के अलावा 26 जेल के कर्मचारी भी हैं. जेल के बड़े अधिकारी कोरोना के चपेट में हैं. इन सभी को मुंबई के जीटी अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
Lockdown: संयुक्त अरब अमीरात से 363 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे एअर इंडिया के दो विमान
Source: IOCL


























