एक्सप्लोरर

Delhi सरकार के ‘देश के मेंटोर’ कार्यक्रम को लेकर हुआ विवाद? जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली (Delhi) सरकार के ‘देश के मेंटोर’ (Desh Ka Mentor) कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. ऐसे में जानें क्या है पूरा मामला?

Desh Ka Mentor Program: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने हाल ही में सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिये ‘देश के मेंटोर’ (Desh Ka Mentor) नाम से एक कार्यक्रम (Program) की शुरूआत की थी, जिसे लेकर अब विवाद (Conflict) शुरू हो गया है. दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने दिल्ली (Delhi) सरकार को इस बाबत एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें ये कहा गया है कि इस कार्यक्रम पर फ़िलहाल रोक लगा देनी चाहिये. NCPCR का कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम को लेकर एक शिकायत मिली थी, जिसमें ये कहा गया है कि इस कार्यक्रम से बच्चों के साथ शोषण भी हो सकता है, क्योंकि बच्चे जिसको अपना मेंटर (Mentor) बना रहे हैं, वह एक अनजाना शख्स होगा.

एनसीपीसीआर ऐसे में इसे शुरू करने से पहले इसकी पुख़्ता तौर पर जांच ज़रूर कर लेनी चाहिये कि किसे मेंटोर बनाया जा रहा है. इस शिकायत पर NCPCR ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय से जानकारी भी मांगी थी लेकिन NCPCR के मुताबिक जो जवाब उन्हें मिला है उससे आयोग संतुष्ट नहीं है.

वहीं, इस पूरे विवाद पर आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने बीजेपी पर दिल्ली सरकार के इस ‘देश के मेंटोर’ कार्यक्रम को रोकने के आरोप लगाये. मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने देश के पढ़े-लिखे युवाओं को शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए ‘देश के मेंटर’ प्रोग्राम की शुरुआत की जिसकी सफलता से घबराकर बीजेपी ने साजिश कर इसे रुकवाने का प्रयास किया है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी  ने केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले NCPCR से ये आदेश मिला है कि दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम को बंद कर दे क्योंकि इस कार्यक्रम से बच्चों की सुरक्षा को खतरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि इसके लिए बीजेपी ने साजिश रचते हुए छतीसगढ़ के अपने एक कार्यकर्त्ता से ये शिकायत NCPCR में डलवाई है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए इनोवेशन को अपना रही है. देश के मेंटोर भी ऐसा ही एक इनोवेटीव प्रोग्राम है जहां देश के वेल-एजुकेटेड युवा वॉलिंटियरिंग के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब घरों के बच्चों को उनकी पढ़ाई व करियर के लिए मेंटरिंग करने का मौका दिया जाता है.

मनीष सिसोदिया ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बहुत से बच्चे ऐसे है जिनके पेरेंट्स ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है और वो पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को सही से गाइड नहीं कर पाते. इसलिए दिल्ली सरकार ने देश के पढ़े-लिखे युवाओं से आह्वान किया कि वो आगे आकर आए और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जिन्हें मेंटरिंग की जरुरत है उन्हें हफ्ते में केवल 10 मिनट फ़ोन कॉल के माध्यम से देकर उनकी मदद करें.

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस आह्वान पर 44,000 युवा इस कार्यक्रम से जुड़े. इनमें आईआईटी और आईआईएम से 1000 से ज्यादा युवा, ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी कर रहे 15,600 युवा और 7,500 वो युवा शामिल है जो पढ़ाई पूरी कर किसी अच्छी जगह जॉब कर रहे है. इन युवाओं ने 1 लाख 76 हज़ार बच्चों की मेंटरिंग करना शुरू भी कर दिया है और ये आज एक सफल कार्यक्रम है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है. इसके लिये मेल मेंटर को मेल मेंटी और फीमेल मेंटर को फीमेल मेंटी दिए गए है. मेंटर का साइकोमेट्रिक टेस्ट भी लिया गया. जो मेंटर इस टेस्ट में पास नहीं हुए उन्हें मेंटी नहीं दिए गए. साथ ही मेंटी के पेरेंट्स से भी उनके बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अनुमति मांगी गयी है.

मनीष सिसोदिया ने बताया कि NCPCR ने कहा कि इससे चाइल्ड ट्रैफिकिंग और साइबर क्राइम हो सकता है. जिस पर मनीष ने कहा इसका क्या सीधा मतलब ये निकाला जाए कि अगर कोई आईआईटी से निकला युवा गरीब घर के बच्चों को ये समझने में गाइड करे कि वह आईआईटी में कैसे जा सकते है तो बीजेपी इस मदद को चाइल्ड ट्रैफिकिंग और साइबर क्राइम से जोड़ेगी.

दिल्ली सरकार के ‘देश के मेंटोर कार्यक्रम’ पर NCPCR द्वारा उठाये गये सवालों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर इसे रोकने का आरोप लगाया. अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ''अगर देश में कोई अच्छा काम हो रहा है तो उसे रोकने की बजाय पूरे देश में लागू करना चाहिए. केंद्र की भाजपा सरकार से निवेदन है कि इसमें राजनीति ना करें. ये गरीब बच्चों के भविष्य का सवाल है. इस कार्यक्रम के ज़रिए शिक्षा एक जनांदोलन बन रहा है.''

'Maharashtra में नहीं है वैक्सीन की कमी', स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीके की कमी के दावों को बताया गलत

मौसम विभाग ने कहा- पिछले 120 वर्षों में पांचवां सबसे गर्म साल रहा 2021, प्राकृतिक आपदाओं से गई 1,750 लोगों की जान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget