एक्सप्लोरर

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी रॉबर्ट पायस को मिली पैरोल, 28 साल बाद जेल से निकलेगा बाहर

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस आरएमटी टीका रमन ने पायस को 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक की पैरोल दी है. इससे पहले पायस ने अदालत को बताया कि वह वास्तव में 28 साल से अधिक जेल में बिता चुका है.

चेन्नईः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी रॉबर्ट पायस 28 साल में पहली बार सोमवार को 30 दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया. वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे पायस को पुझल केंद्रीय जेल से 21 नवंबर को मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत ने पायस को बेटे तमिलको की शादी की व्यवस्था करने के लिए यह राहत दी है.

पायस श्रीलंकाई नागरिक है और 16 अगस्त 1991 से ही जेल में है. वह 1990 में पत्नी के साथ भारत आया था और अभी छह दोषियों के साथ उम्र कैद की सजा काट रहा है. अधिकारी ने बताया, ‘‘पैरोल देने के लिए उस पर कई शर्ते लगाई गई है जिसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से मुलाकात पर रोक शामिल है.’’

कड़ी सुरक्षा के बीच पायस नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस में बाहर आया और उसे चेन्नई के उपनगर नीलनकराई में एक घर में ले जाया गया जहां वह पैरोल के दौरान रहेगा.

25 नवंबर से 24 दिसंबर तक पैरोल

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस आरएमटी टीका रमन ने पायस को 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक की पैरोल दी है. इससे पहले पायस ने अदालत को बताया कि वह वास्तव में 28 साल से अधिक जेल में बिता चुका है और अच्छे व्यवहार के बावजूद उसे कोई छुट्टी नहीं मिली है.

हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर को शाम पांच बजे उसे जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करना है. पायस ने जून में तमिलनाडु सरकार के समक्ष याचिका दायर कर इच्छा मृत्यु की मांग की थी.

बता दें कि राजीव गांधी हत्याकांड में छह अन्य मुरुगन, उसकी पत्नी नलिनी, संतन, पेरारीवलन, रविचंद्रन, जयकुमार भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरम्बदूर में लिबरेशन ऑफ तमिल टाइगर्स इलम ने आत्मघाती हमले में हत्या कर दी थी.

शरद पवार बोले- सभी विधायकों को तैयार रहना है, गलत तरीके से सत्ता में आए लोगों को हटाएंगे

Shiv Sena, NCP और Congress विधायकों ने साथ रहने की कसम खाई, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हम थलापति विजय की TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को पहले ही बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा
'हम TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी

वीडियोज

Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget