एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मोदी पर निशाना, ‘संविधान और दीन दयाल उपाध्याय साथ नहीं चल सकते’

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने खुद को स्वामी विवेकानंद के उपदेशों का भक्त करार देते हुए कहा कि मतभेदों को स्वीकार करना ही हिंदुवाद के हृदय में है.

जयपुर:  कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी देश के संविधान को पवित्र तो कहते हैं, लेकिन वह हिंदुत्व के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नायक के तौर पर सराहते भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चल सकतीं. जयपुर साहित्योत्सव में थरूर ने कहा, ‘’हिंदुओं को उठ खड़े होने और यह समझने की सख्त जरूरत है कि उनके नाम पर क्या किया जा रहा है और इसके खिलाफ बोलने की जरूरत है.’’ थरूर ने कहा कि हमें सही को सही और गलत को गलत कहने की जरूरत है. शशि थरुर ने आगे कहा, ‘’हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां एक तरफ तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि संविधान पवित्र ग्रंथ है और दूसरी तरफ वह एक नायक के तौर पर प्रशंसा करते हैं और अपने मंत्रालयों को निर्देश देते हैं कि वे उस दीन दयाल उपाध्याय के कार्यों, लेखन और शिक्षण को पढें और पढ़ाएं जो साफ तौर पर संविधान को खारिज करते हैं और जो कहते हैं कि संविधान मूल रूप से त्रुटिपूर्ण है. दोनों विचार विरोधाभासी हैं.’’ थरूर ने कहा, ‘’एक ही वाक्य में आपके ये दोनों विचार नहीं हो सकते. ये दोनों होना और हमारे सार्वजनिक विमर्श में लंबे समय तक इसका यूं ही बचकर निकल जाना मुझे परेशान करता है. संविधान इस त्रुटिपूर्ण धारणा पर टिका है कि राष्ट्र भारत का एक भू-भाग है और सारे लोग इसमें हैं.’’ थरूर ने कहा कि जबकि उपाध्याय कहते हैं कि यह सही नहीं है, राष्ट्र कोई भू-भाग नहीं है, यह लोग है और इसलिए हिंदू लोग हैं. इसका मतलब है कि आपको हिंदू राष्ट्र चाहिए और संविधान में यह झलकना चाहिए, लेकिन उसमें तो ये बातें है ही नहीं. तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने खुद को स्वामी विवेकानंद के उपदेशों का भक्त करार देते हुए कहा कि मतभेदों को स्वीकार करना ही हिंदुवाद के हृदय में है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा में 7 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों के जरिए हुआ बड़ा लेनदेन
ओडिशा में 7 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों के जरिए हुआ बड़ा लेनदेन
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
असम में 40 सीटों पर नए चेहरों को उतारेगी BJP? विधान सभा चुनाव से पहले CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान
असम में 40 सीटों पर नए चेहरों को उतारेगी BJP? चुनाव से पहले CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान
तेलंगाना के IIIT में दर्दनाक घटना, तीसरे वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, जानें पूरा मामला
तेलंगाना के IIIT में दर्दनाक घटना, तीसरे वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं... | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget