एक्सप्लोरर

ED Investigation: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में एक्शन, ED ने आरोपी विनीत आर्या से 8 घंटे तक पूछे सवाल

ED Inquiry: फरवरी में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एजुटेस्ट सॉल्यूशन के संचालक विनीत आर्या से ED ने पूछताछ की. करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

Constable Recruitment Paper Leak Case: फरवरी महीने में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में लिखित परीक्षा कराने वाली एजुटेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक से ईडी ने पूछताछ की है. संचालक विनीत आर्या से परिवर्तन निदेशालय ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की हालांकि इस पूछताछ के दौरान विनीत कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. वहीं उन्होंने कंपनी की ओर से लापरवाही बरते जाने के आरोप को भी सिरे से नकार दिया.

सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में ED ने पहले ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इस मामले में अलग-अलग आरोपियों से पूछताछ करने के बाद एजुटेस्ट सॉल्यूशंस के संचालक विनीत आर्या को नोटिस देकर तलब किया गया. पूछताछ के दौरान जब विनीत से पेपर लीक होने की वजह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और इधर-उधर की बातें करते रहे.

अहमदाबाद में सुरक्षा चूक पर विनीत आर्या का बयान

इस दौरान विनीत से अहमदाबाद के वेयरहाउस में पेपर बॉक्स की सुरक्षा की चूक के बारे में भी सवाल पूछा गया. इस पर विनीत ने सारी जिम्मेदारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पर डाल दी. जानकारों के अनुसार, ED अब विनीत आर्या से दोबारा पूछताछ करने की योजना बना रहा है. अनुमान है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है. 

इस बार ED अधिकारियों ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से टेंडर के दस्तावेज हासिल करने की योजना बनाई है ताकि टेंडर में दी गई शर्तों पर सवाल उठाए जा सकें और मामले की तह तक पहुंचा जा सके. इस कदम से सुरक्षा चूक के कारणों को स्पष्ट करने और मामले में जिम्मेदार पक्षों की पहचान करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: मुगलई, साउथ इंडियन या चाइनीज, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को क्या पसंद था, परिवार को कहां ले जाते थे खिलाने

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget