एक्सप्लोरर

सुशांत की मौत की जांच को लेकर चल रहा है षड्यंत्र, सुशांत के पिता के वकील का बड़ा आरोप

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले मेंं सुशांत के पिता के वकील लगातार जांच पर सवाल उठा रहे है. वकील का कहना है कि रिया और मुंबई पुलिस के बीच समझौता हुआ है.

नई दिल्ली: सुशांत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस सबके बीच, सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया कि पहले रिया मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए केस को सीबीआई भेजने की बात कर रही थी. अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस उसी मुंबई पुलिस के पास भेजने की मांग कर रही हैं. ये दिखाता है कि किस तरह से पुलिस और रिया के बीच केस को लेकर एक आम सहमति बनी हुई है. लिहाजा इस मामले की जांच पटना पुलिस को ही करना चाहिए.

मुंबई पुलिस और रिया के बीच हुआ समझौता- विकास सिंह

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सुशांत की मौत के मामले की जांच में एक षड्यंत्र का आरोप लगाया है. विकास सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले तक रिया गृहमंत्री को ट्वीट कर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की बात कर रही थी. अब जब पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है तो फिर वहां पर वह सीबीआई की बात ना कर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग कर रही हैं. जो यह दिखाता है कि किस तरह से मुंबई पुलिस और रिया के बीच समझौता हो गया है. वहीं सरकार ने भी साफ कर दिया था कि इस मामले को सीबीआई को नहीं भेजेंगे और इस तरह से यह केस मुंबई पुलिस की जांच के बाद खत्म हो जाता.

नेपोटिज्म कोई अपराध नहीं तो मुंबई पुलिस किस बात की कर रही है पड़ताल

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस अब तक जिस तरह से लोगों से पूछताछ कर रही है उससे वह क्या पता लगाना चाहती है यह समझ में नहीं आ रहा. क्योंकि अगर मुंबई पुलिस बॉलीवुड में परिवारवाद यानी नेपोटिज्म की बात करती है तो वह कोई कानूनी अपराध नहीं है. उससे क्या साबित करना चाहती है यह समझ में नहीं आ रहा.

सीबीआई जांच की मांग करने वाली रिया क्यों मामले को वापस मुंबई पुलिस के पास ले जाना चाहती हैं

विकास सिंह ने रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले जब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी तो रिया सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं. अब जबकि पटना में एफआईआर दर्ज हो गई है तो रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को वापस मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. अगर रिया को पहले मुंबई पुलिस की जांच का भरोसा नहीं था तो आखिर अब पटना पुलिस के दर्ज़ एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग क्यों कर रही हैं.

पटना पुलिस ने दर्ज की पहली एफआईआर लिहाजा जांच का पूरा अधिकार

विकास सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि मुंबई पुलिस अब तक जो पूछताछ कर रही है वह बिना एफआईआर के कर रही है. जबकि पटना पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है. कानून के हिसाब से जहां पर भी घटना से जुड़ी पहली एफआईआर दर्ज़ होती है उसी पुलिस को जांच करने का पूरा अधिकार होता है. लिहाज़ा मुंबई पुलिस को सारे तथ्य पटना पुलिस को सौंप देने चाहिए.

सुशांत की मौत से 4 महीने पहले ही परिवार ने जताई थी जान के खतरे की आशंका

इस सबके बीच सुशांत के परिवार और उनके वकील के हवाले से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सुशांत के परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा के डीसीपी से सुशांत की जान के खतरे की बात कही थी. हालांकि उस दौरान कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कहा था कि सुशांत की जान को खतरा है. इतना ही नहीं सुशांत की मौत के बाद भी परिवार ने साफ तौर पर पुलिस ने कहा था कि जो भी लोग सुशांत के आसपास थे, जो उनका इलाज करवा रहे थे उन सब की भी जांच की जाए लेकिन मुंबई पुलिस ने जांच नहीं की.

फिलहाल सीबीआई जांच की जरूरत नहीं

वहीं लगातार उठ रही है सीबीआई जांच की मांग पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि अब जबकि इस मामले में पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. और जांच शुरू कर दी है लगता नहीं कि बिहार सरकार इस मामले को सीबीआई के पास भेजें की सिफारिश करेगी. क्योंकि बिहार सरकार को अपनी पुलिस पर भरोसा होना चाहिए और जब जांच शुरू हुई है तो पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने देना चाहिए.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget