एक्सप्लोरर

'महागठबंधन' जांचा, परखा और विफल विचार है, विकासशील भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा- जेटली

अरुण जेटली ने विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा कि भारत में इस तरह के महागठबंधन पहले भी हो चुके हैं. ये सिर्फ एक विफल विचार से ज्यादा कुछ नहीं है. इस तरह का गठबंधन बनता भी है तो वो टिकाऊ नहीं होगा.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को विपक्षी एकता पर हमला करते हुए महागठबंधन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया. जेटली ने कहा कि भारत में 'महागठबंधन' जांचा, परखा और विफल विचार है और यदि ऐसा कोई गठबंधन फिर बनता है तो 2019 का चुनाव एक मजबूत नेता के नेतृत्व वाली स्थिर सरकार और एक "अराजक गठजोड़" के बीच का मुकाबला होगा. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि भारत के पास अराजक तरह के गठजोड़ को परखने का समय नहीं है वो भी ऐसे समय में जब वह विकास की राह पर है.

पहले भी फेल हो चुके हैं इस तरह से गठबंधन

भारत में महागठबंधन के इतिहास का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा, "आपने इसे चंद्रशेखर के समय देखा, वी पी सिंह के समय भी आंशिक रूप से इसे परखा गया, चौधरी चरण सिंह, आई के गुजराल और देवगौड़ा के समय भी इसे देखा गया. यह एक ऐसा प्रयोग है जहां नीतियों की हत्या हो जाती है और सरकार की उम्र महज कुछ महीनों की होती है."

वित्त मंत्री ने एचटी लीडरशिप समिट में कहा, "इसलिए, यह (महागठबंधन) जांचा, परखा और विफल विचार हैं जो सुनने में बहुत अच्छा लगता है. एक बड़े गठबंधन के लिये आपका केंद्र बड़ा होना चाहिए और आपके साथ छोटे समूह खड़े होने चाहिए. आपका केंद्र सिर्फ कुछ लोगों का नहीं होना चाहिए और आपका गठबंधन उन राजनीतिक दलों का नहीं हो सकता जिनके हित क्षेत्रीय होते हैं." आने वाले दिनों में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी लोक सभा चुनावों से पहले जेटली की इस टिप्पणी बेहद महत्व है.

पूरी खबर: पांच राज्यों का चुनावी बिगुल बजा, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारत वैश्विक मंदी के बावजूद तेजी से विकास कर रहा है

अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिये विपक्ष की तरफ से महागठबंधन की बातचीत को लेकर उन्होंने आगे कहा, "आप उन दलों के साथ गठबंधन नहीं कर सकते जिनके नेता स्वतंत्र राय रखने वाले हैं या वे इसलिये गठबंधन में रहना चाहते हैं जिससे आपराधिक मामले बंद हो जाएं. अगर आप इस तरह की भीड़ लेकर साथ चलते हैं तब 2019 में आपके पास मजबून नेता वाली स्थिर सरकार और पूर्णत: अराजग गठजोड़ के बीच चुनाव का विकल्प होगा." उन्होंने कहा कि इतिहास ने भारत को महान अवसर उपलब्ध कराया है. भारत वैश्विक मंदी और दूसरे कारकों के बावजूद लगातार तेजी से विकास कर रहा है.

उन्होंने कहा, "इसलिये, अभी हमें समन्वय, शासन और नीति की जरूरत है. यह समय नहीं है जब आप किसी अराजक गठबंधन को देखें. मेरा मानना है कि महत्वाकांक्षी समाज कभी खुदकुशी नहीं करता. इसलिये, मुझे यह बहुत स्पष्ट है कि 2019 में क्या होगा."

राजस्थान: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 60 साल बाद देश ने सही दिशा पकड़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget