एक्सप्लोरर

CWC Meeting: चिंतन शिविर से पहले आज कांग्रेस कार्यसमिति का मंथन, पार्टी के फ्यूचर प्लान के लिए जुटेंगे नेता

CWC Meeting: CWC की मीटिंग आज यानी सोमवार को शाम 4.30 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी. इस बैठक में चिंतन शिविर के एजेंडे के साथ-साथ पार्टी की भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. 

CWC Meeting: राजस्थान के उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से पहले आज कांग्रेस कार्यसमिति(CWC) की बैठक होगी. CWC की मीटिंग आज यानी सोमवार को शाम 4.30 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी. इस बैठक में चिंतन शिविर के एजेंडे के साथ-साथ पार्टी की भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. 

कांग्रेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 13-15 मई तक तीन दिवसीय चिंतन शिविर उदयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर के पार्टी नेता आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाधान सुझाएंगे. इस शिविर में पार्टी के करीब 400 शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल नेताओं के अलावा, संसद सदस्य, प्रदेश प्रभारी, महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेता चिंतन शिविर में भाग लेंगे. 

कांग्रेस महासचिव, संगठन, के सी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार, 9 मई 2022 को शाम साढ़े चार बजे कांग्रेस कार्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें उदयपुर, राजस्थान में 13 से 15 मई 2022 तक होने वाले ‘नव संकल्प शिविर- 2022’ के बारे में चर्चा की जाएगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सी वेणुगोपाल, अजय माकन और अशोक गहलोत ने बुधवार को चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लिया था.

इससे पहले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सुझावों पर विचार करने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने घोषणा की थी कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के मकसद से एक ‘विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह- 2024’ का गठन किया जाएगा. किशोर ने बाद में पार्टी में शामिल होने और पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने के कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. कांग्रेस ने इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के अलावा 2023 में अन्य राज्यों के चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- Navneet Rana on CM Thackeray: 'CM ठाकरे किसी काम के नहीं, हमें 20 फुट नीचे गाड़ने को कहा गया', दिल्ली पहुंचने से पहले गरजीं नवनीत राणा

Russia Victory Day: '1945 की तरह होगी हमारी जीत', जंग के बीच विजय दिवस पर राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन समेत 15 देशों को भेजे ये बधाई संदेश

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget