एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

राजस्थान के बाद कांग्रेस ने उपचुनावों में जीत का सिलसिला मध्य प्रदेश में भी बरकरार रखा है. पार्टी ने राज्य में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत हासिल की है.

भोपाल: मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हालिस की है. मुंगावली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव ने जहां 2,124 वोट से जीत दर्ज की तो वहीं कोलारस सीट पर महेन्द्र सिंह यादव ने 8000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव को कुल 70,808 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार बाई साहब यादव को 68,684 वोट मिले. हालांकि पिछली बार के मुकाबले जीत का अंतर बेहद कम है. साल 2013 में मुंगावली सीट पर कांग्रेस 20,765 सीटों के अंतर से जीती थी. इसी तरह कोलारस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव को कुल 82,523 वोट मिले, जबकि बीजेपी के देवेन्द्र जैन ने कुल 74,437 वोट हासिल किए.

2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट को 24,953 मतों के बड़े अंतर से जीता था. मुंगावली में कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा और कोलारस में कांग्रेस के विधायक राम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "क्षेत्र की जनता को धन्यवाद अर्पित करना चाहूंगा. कार्यकर्ताओं को धन्यवाद जिन्होंने मेहनत की. यह धनबल, मंत्रिबल, बाहुबल के ऊपर जनबल की जीत है. यह बीजेपी के लिए संकेत है अगर विकास नहीं करेंगे तो जनता साथ नहीं देगी. प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है."

जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने तिलक लगाकर सिंधिया का स्वागत किया. उपचुनाव के परिणाम को बड़ी ही संजीदगी से देखा जा रहा है, क्योंकि इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी कांग्रेस को बधाई

 

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जीत पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मुंगावली और कोलारस विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी कांग्रेस प्रत्याशियों को बधाई. लोकतंत्र में जनता जनार्दन है. मैं जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं. दोनों क्षेत्रों और राज्य के विकास के लिए मेरा समर्पण और परिश्रम सतत जारी रहेगा."

वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने कहा, "विधानसभा चुनाव में 200 सीटों जीतने का दावा करने वाली बीजेपी उपचुनाव में दो सीटें भी नहीं जीत पाई. इस उपचुनाव को जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरे मंत्रिमंडल ने ताकत झोंक दी और सत्ता का दुरूपयोग किया, लेकिन परिणामों से पता चलता है कि मुख्यमंत्री शिवराज जनता का विश्वास खो चुके हैं, बेहतर होगा कि वे इन नतीजों के बाद अपना पद छोड़ दें.’’

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा, ‘‘यह दोनों सीटें कांग्रेस की हैं, लेकिन दोनों सीटों पर भाजपा को मिले वोटों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है. मुंगावली में कांग्रेस की जीत का अंतर घटकर इस दफा 2000 वोटों पर आ गया है. इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव में यह दोनों सीटें भी जीतकर बीजेपी फिर से लगातार चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget