एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, कांग्रेस ने कहा- महाराष्ट्र में मार्शल लॉ है

कर्नाटक में राजनीतिक घमासान लगातार जारी है. अब कांग्रेस के संकटमोचक नेता डीके शिवकुमार को मुंबई में हिरासत में ले लिया गया है. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला किया है. पार्टी ने कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: कर्नाटक का सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने की ‘घिनौनी साजिश रचने’ का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में ‘मार्शल लॉ’ लगा हुआ है जिसके कारण डीके शिवकुमार को मुंबई के एक होटल में नहीं जाने दिया गया.

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को गिराने के लिए घिनौनी साजिश रची गई है. इसमें सत्तारूढ़ पार्टी के लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. डराने धमकाने और लुभाने का खेल चल रहा है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को मुंबई के होटल में घुसने नहीं दिया गया, जबकि उन्होंने बुकिंग करा रखी थी. पुलिस ने होटल को घेर रखा था. वहां डराकर कुछ विधायकों को रखा गया है. विधायक खुद शिवकुमार से मिलना चाहते हैं. लेकिन मिलने नहीं दिया गया.’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में मॉर्शल लॉ लगा हुआ है कि होटल की बुकिंग होने के बावजूद शिवकुमार अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हैं उनसे लोकतंत्र की गरिमा की बात सुनना बेकार है. साबित हो गया है कि देश की सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है.’’ शिवकुमार से विधायकों को खतरा होने के संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, ‘‘ ये बातें गुमराह करने के लिए की जा रही है कि विधायकों को शिवकुमार से खतरा है. अगर कोई खतरा था तो पुलिस शिवकुमार के साथ अंदर जा सकती थी. क्या शिवकुमार कोई गुंडा या डॉन हैं कि उन्हें घुसने नहीं दिया गया?’’ इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को साथ रखने में विफल रहने के कारण ऐसे आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने डी के शिवकुमार से खतरा होने के बारे में मुंबई के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था और इस शिकायत के आधार पर इन विधायकों को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही है . दरअसल, शिवकुमार मुंबई के एक होटल में मौजूद कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. होटल प्रबंधन ने कहा कि उसने कुछ आपात स्थिति के कारण शिवकुमार की बुकिंग रद्द कर दी. बाद में पुलिस ने शिवकुमार और महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस के सदस्यों ने कर्नाटक के मुद्दे पर बुधवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया. इस वजह से राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी. मंगलवार को भी इस मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा हुआ था. गौरतलब है कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा राज्य विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को इस्तीफा सौंपने के बाद प्रदेश सरकार संकट का सामना कर रही है .

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, बागी विधायकों से भी नहीं मिल पाए

कर्नाटक का 'नाटक' पहुंचा SC, इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा- जुगाड़ से सरकार बचाने की हो रही कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget