एक्सप्लोरर

EVM हैकिंग विवाद: कांग्रेस ने किया बीजेपी पर वार, कहा-हैकर के दावे की जांच होनी चाहिए

कपिल सिब्बल ने कहा कि आरोप हैकर ने लगाए हैं, कांग्रेस ने इसमें क्या किया? केंद्रीय मंत्री के आरोप हास्यास्पद हैं और ये लोकतंत्र का सवाल है, सबकी जिम्मेदारी है कि सच्चाई का पता किया जाए.

नई दिल्लीः ईवीएम हैकिंग मामला बढ़ता जा रहा है और पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. आज कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच कराई जानी चाहिए.

उन्होंने लंदन में आयोजित हैकेथॉन में अपनी मौजूदगी को लेकर बीजेपी की ओर से सवाल खड़े किए जाने पर कहा कि वह इस हैकेथॉन के आयोजक और पत्रकार आशीष रे के निमंत्रण पर व्यक्तिगत हैसियत से वहां पहुंचे थे. दरअसल, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि लंदन में आयोजित हैकथॉन को कांग्रेस समर्पित लोगों ने आयोजित किया था और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल उसकी मॉनिटरिंग के लिए वहां गए थे.

सिब्बल ने सवाल उठाया कि उनकी वजह से तो सैयद को अमेरिका का असायलम नहीं मिला फिर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं. ईवीएम हैक कर सकने का दावा करने वाले कथित हैकर सैयद शुजा का दावा है कि उसे अमेरिका में राजनीतिक शरण मिली, इसकी भी जांच हो सकती है. 25 जनवरी 2015 को एक नेता सैयद से मिलने अमेरिका गए, एक पत्रकार भी गए. पासपोर्ट से इन सबकी जांच हो सकती है.

आरोप हैकर ने लगाए-कांग्रेस ने इसमें क्या किया कपिल सिब्बल ने कहा कि आरोप हैकर ने लगाए हैं, कांग्रेस ने इसमें क्या किया? केंद्रीय मंत्री के आरोप हास्यास्पद हैं और ये लोकतंत्र का सवाल है, सबकी जिम्मेदारी है कि सच्चाई का पता किया जाए. आरोप गलत है तो लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो, सच हैं तो मामला बेहद गंभीर है. सिब्बल ने कहा कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहा हूं क्योंकि केंद्रीय मंत्री ने मुझ पर आरोप लगाए हैं. ये मुद्दा एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है. ये मुद्दा लोकतंत्र के बारे में है, निष्पक्ष चुनाव के बारे में है. आशीष रे ने बताया था कि उन्होंने सभी दलों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को न्योता भेजा है. मुझे व्यक्तिगत काम से लन्दन जाना था, इसलिए मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी चला गया. आशीष रे ने कुछ कागज मुझे मेल किए जो सैयद ने उन्हें भेजे थे और जानकारी के मुताबिक ईसीआईएल के लिए विंड सॉल्यूशन कम्पनी के तहत ईवीएम प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे, प्रोजेक्ट एमएस7बी में 13 लोग काम कर रहे थे. 13 मई को बीजेपी विधायक कृष्ण रेड्डी के हैदराबाद के एक गेस्ट हाउस में 13 में से 11 लोगों की हत्या कर दी गई. वहां कृष्ण रेड्डी भी थे. जिनकी हत्या हुई उनकी जांच होनी चाहिए. सैयद 15 मई को अमेरिका चला गया. वहां हिरासत में हॉस्पिटल में रहा. अमेरिका ने असायलम क्यों और कैसे दिया इसकी जांच होनी चाहिए. बीजेपी के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया जा सकता. जो तथ्य हैं वो आरोप नहीं है. कपिल सिब्बल ने ये भी कहा कि विंड सॉल्यूशन के मालिक और उसका पता भी सैयद ने बताया है और इन सब की जांच की जा सकती है. बीजेपी कांग्रेस पर जो आरोप लगा रही है वो निराधार हैं. क्या है मामला दरएसल एक कथित हैकर सैयद शुजा ने दावा किया है ईवीएम को हैक किया सकता है और भारत में 2014 के आम चुनाव में ईवीएम के जरिए धांधली हुई. सैय्यद शुजा के ऐसे आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी की ओर से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह पूरा आयोजन कांग्रस द्वारा प्रायोजित था. EVM हैकिंग विवाद: BJP का पलटवार, दावे को बताया कांग्रेस प्रायोजित, पूछा- सबूत पेश क्यों नहीं किया

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget